Holi की ताजा ख़बरें

state-news
Wednesday, 16 March 2022 होली के त्योहार को देखते हुए दिल्ली में परिवहन सेवाओं के समय में फेरबदल किया गया है होली के दिन दोपहर बाद मिलेगी मेट्रो और बस नई दिल्ली। होली के त्योहार को देखते हुए दिल्ली में परिवहन सेवाओं के समय में फेरबदल किया गया है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की ओर से सूचना जारी की गई है। इस सूचना के तहत होली के दिन रंग खेलने के दौरान सुबह से लेकर दोपहर बाद तक बस और मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बाधित रहेंगी। दोपहर बाद कुछ विशेष मार्गों और मेट्रो रूट पर सेवा बहाल की जाएगी। लेकिन, यह सभी रूट पर नहीं होगी। होली त्योहार के मद्देनजर संचार, बिजली और पानी को छोड़कर सभी दफ्तर और संस्थान बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो की सेवाएं दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगीं तो बसों का परिचालन 2 बजे से दिल्ली में शुरू हो जाएगा। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने कहा कि होली पर दोपहर दो बजे के बाद बस सेवा शुरू हो जाएगी। दुलहेंडी उत्सव (रंग वाले दिन) के मद्देनजर शुक्रवार दोपहर दो बजे तक दिल्ली सरकार के तहत शहर की सभी बस सेवाएं बंद रहेंगी। शाम की पाली में कुछ चुनिंदा बस रूटों पर यातायात की जरूरत के हिसाब से बस सेवा संचालित की जाएगी। इस दिन सवारियों की संख्या बहुत कम होगी। दोपहर बाद की सेवा में केवल 898 बसों का ही संचालन किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, हर साल की तरह इस बार भी होली के दिन मेट्रो ट्रेनों संचालन के समय में बदलाव किया गया है। होली पर यानी 18 मार्च को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से दिल्ली मेट्रो के सभी कारिडोर पर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। वहीं, होली त्योहार के चलते सुबह से दोपहर तक मेट्रो बंद रहेगी।

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो