Horoscope Today 27 March: आज का दिन इन राशि वालों के लोगों के लिए कितना रहेगा खास

Horoscope Today 27 March: आज का दिन इन राशि वालों के लोगों के लिए कितना रहेगा खास

Janbhawana Times
Janbhawana Times

चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी, रविवार, 27 मार्च 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि- इस राशि वालों को आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और कारोबार विस्तार की नवीन योजनाएं बनाएंगे। आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा ।

वृषभ राशि- इस राशि के जन्में लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। 

मिथुन राशि- इस राशि के लोगों को आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की मिल सकती है। कार्यों में सफलता मिलने आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। 

कर्क राशि- इस राशि के लोगों को आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी। गृह-नक्षत्रों के अनुकूल रहने से आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन पैसों के लेन-देन से बचना होगा। 

सिंह राशि- इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यवसाय-धंधे में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यापार को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि - कन्या राशि वालों के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगा। हालांकि, कड़ी मेहनत और भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

वृश्चिक राशि- इस राशि वालों के लोगों के लिए  कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई स्फूर्ति के साथ काम करेंगे, लेकिन वाणी पर संयम रखना होगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिसके चलते मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। काम के सिलसिले में किसी छोटी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

मकर राशि- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय में निवेश की योजना बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्य आसानी से पूरे होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशि- इन राशि के लोगों को आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथ में काम करने वालों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।

मीन राशि- इन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता रहेगी और सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अनावश्यक व्यय की भी अधिकता रहेगी।

calender
26 March 2022, 07:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो