कामधेनु गाय की तस्वीर से बदल सकता है आपका भाग्य

जी हां ! कामधेनु गाय की एक तस्वीर से आप अपनी किस्मत का ताला खोल सकते है। जिस गाय की बात यहां हो रही है उसका उल्लेख हमारे पुराणों व शास्त्रों में विशेष रूप से मिलता है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

जी हां ! कामधेनु गाय की एक तस्वीर से आप अपनी किस्मत का ताला खोल सकते है। जिस गाय की बात यहां हो रही है उसका उल्लेख हमारे पुराणों व शास्त्रों में विशेष रूप से मिलता है। ऐसा माना गया है कि जिस घर में भी यदि कामधेनु गाय की तस्वीर हो और उसकी पूजा हर दिन भले ही सामान्य रूप से की जाती हो वहां धन का कभी भी का अभाव नहीं होता है और न ही किसी तरह से परेशानी आती है।

यदि आपको भी ऐसा महसूस हो रहा है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है या फिर आपको मेहनत का प्रतिफल प्राप्त नहीं हो रहा है तो आप अपने घर में या फिर पूजा स्थान पर कामधेनु गाय की तस्वीर लगा सकते है। हो सकता है कि तस्वीर लगाने के कुछ ही दिनों बाद आपकी किस्मत का ताला खुल जाएं। ज्योतिषियों का यह भी कहना है कि यदि तस्वीर नहीं लगा सकते है तो फिर गाय की छोटी मूर्ति को भी अपने पूजा स्थल या मंदिर में स्थापित कर उसकी हर दिन पूजा की जा सकती है।

कामधेनु गाय का अर्थ कामनाओं या इच्छाओं की पूर्ति करने वाली गौ माता होता है। इस गाय की तस्वीर नैऋत्य कोण में लगाना चाहिए। ऐसा करने से सभी महत्वपूर्ण कार्य अवश्य ही पूरे होते है तथा धन वैभव में स्थिरता आती है। पूर्व दिशा में भी गाय की तस्वीर को लगाया जा सकता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिशा में कामधेनु गाय की तस्वीर लगाने से घर में कभी भी दरिद्रता नहीं आती है तथा दक्षिण दिशा में तस्वीर लगाने से घर के मुखिया के मान सम्मान में बढ़ोतरी होती है। अर्थात कामधेनु गाय की तस्वीर किसी भी दिशा में लगाया जाए फायदा होता ही है।

calender
25 June 2022, 07:32 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो