जानिए कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

आज शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा। हालांकि आर्थिक रूप से थोड़ी परेशानी जरूर सामने आएगी लेकिन धन आगमन के भी रास्ते खुले रहेंगे।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा। हालांकि आर्थिक रूप से थोड़ी परेशानी जरूर सामने आएगी लेकिन धन आगमन के भी रास्ते खुले रहेंगे। वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा और संतान पक्ष की तरफ से परेशानी आएगी।

मिथुन राशि के लोगों के लिए मानसिक रूप से परेशानी सामने आएगी। कार्यस्थल पर भी असुरक्षित महसूस करेंगे और सेहत भी ठीक नहीं रहेगी। कर्क राशि के जातकों के लिए जीवनसाथी से अनबन बनी रहेगी। गलतफहमी का शिकार होंगे और परिवार में किसी न किसी बात को लेकर अशांति बनी रहेगी। सिंह राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन उत्तम रहेगा। हालांकि आस-पास के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए बोलचाल पर विशेष रूप से ध्यान देने की सलाह हमारे ज्योतिषी द्वारा दी गई है।

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। हालांकि व्यापारियों के लिए समय ठीक बताया गया है। तुला राशि के जातकों का आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रूके हुए कार्य भी पूरे नहीं होंगे और इस कारण मन खिन्न रहेगा। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मेहमानों का भी आगमन होगा और सेहत ठीक रहेगी। धनु राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर विरोध का सामना करना पड़ेगा। वैसे आर्थिक रूप से स्थिति ठीक बनी रहेगी।

मकर राशि के जातकों को मिश्रित फल प्राप्त होगा। हालांकि रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना जरूर है। कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष की तरफ से भी मानसिक परेशानी होगी। मीन राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सदस्यों में आपसी सौहार्द रहेगा और कामकाज में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।

calender
25 June 2022, 07:16 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो