मान सम्मान में कमी है कुंडली में कमजोर सूर्य का लक्षण, सूर्य को मजबूत करेंगे ये उपाय

कुंडली में अगर सूर्य कमजोर स्थिति में है तो मान सम्मान और प्रतिष्ठा दांव पर लग जाती है। पिता से अनबन और नौकरी जाने का खतरा मंडराता है। इन उपायों की मदद से मजबूत होगी सूर्य की स्थिति।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
ज्योतिष  शास्त्र में जीवन में होने वाले अच्छे बुरे काम नवग्रह के शुभ और अशुभ परिणामों को दर्शाते हैं। कुंडली में किस स्थान पर कौन सा ग्रह बैठा है और कौन सा ग्रह कमजोर हो गया है, इससे जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं। इसी तरह ग्रहों के राजा सूर्य को लेकर भी जातक की जिंदगी में शुभ और परिणाम मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि सूर्य सभी ग्रहों का राजा होने के चलते सभी आठ ग्रहों को शक्ति भी प्रदान करता है।  सूर्य का कारक है मान सम्मान औऱ प्रतिष्ठा। यदि कुंडली में सूर्य कमजोर है तो जातक को निजी और सावर्जनिक जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना  पड़ता है। ऐसे में सूर्य को मजबूत और शुभ करने के उपाय अपनाकर सूर्य को मजबूत किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि सूर्य कमजोर होने के लक्षण क्या हैं और साथ ही जानते हैं कमजोर सूर्य को मजबूत और शुभ बनाने के आसान उपाय। 
 
सूर्य ग्रह के कुंडली में कमजोर होने के संकेत  - 
 
अगर कुंडली में सूर्य कमजोर स्थान पर बैठा है तो सबसे पहले जातक को समाज में मान सम्मान का घाटा होने लगता है. सामाजिक तौर पर उसकी प्रतिष्ठा कम होने लगती है। उसकी कीर्ति और यश कम होने लगते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों का इस समय भारी पतन होने लगता है। 
 
पिता सूर्य का कारक है। अगर सूर्य कमजोर हो रहा है तो जातक के पिता के साथ संबंध बिगड़ने लगते हैं। ऐसे जातक की पिता से नहीं बनती और सूर्य कमजोर होने पर पिता का साथ और साया छूटने के दुर्योग बन जाते हैं।
 
सूर्य के कमजोर होने पर नौकरी और व्यवसाय में दिक्कत आती है। नौकरी छूटने की आशंका औऱ कीमती सामान चोरी होने का डर सताता है। 
 
सूर्य का कारण सोना भी है। अगर सूर्य कमजोर है तो सोने के कीमती आभूषण और सामान चोरी होता रहता है।
 
दिल की बीमारी सिर उठाती है, व्यक्ति ह्रदय रोग से पीड़ित हो जाता है। उसकी आंख की रोशनी कमजोर होने लगती है या फिर आंखों से जुड़ी परेशानियां आती रहती हैं। सूर्य के कमजोर होने पर जातक को टीबी की बीमारी भी होने की आशंका बढ़ जाती है। पाचन तंत्र खराब होना भी सूर्य के कमजोर होने का संकेत है। 
 
सूर्य के कमजोर होने पर जातक को अपने  ससुराल में सम्मान की बजाय अपमान सहना पड़ता है। जातक झूठे आरोपों का सामना करना पड़ता है और सार्वजनिक अपमान सहता है।  
 
इन उपायों की मदद से मजबूत होगा कमजोर सूर्य
 
अगर कुंडली में सूर्य़ कमजोर है या अशुभ फल दे रहा है तो ज्योतिष संबंधी उपाय काफी कारगर सिद्ध होते हैं। इन उपायों की मदद से कमजोर सूर्य को ताकतवर और मजबूत बनाया जा सकता है जिससे सूर्य मजबूत होकर फिर से शुभ फल देने लगता है।
 
-कमजोर सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन संध्याकाल में पीपल के पेड़ के नीचे चार कोनों वाला दीपक जलाना चाहिए। 
-रविवार सूर्य का दिन है, इस दिन तांबा और अनाज जैसे गेंहू आदि का दान करने से सूर्य मजबूत होता है क्योंकि गेंहू और तांबे में सूर्य़ का निवास होता है।
-अपने पिता के साथ मधुर व्यवहार करने और उनको उपहार आदि देने पर भी सूर्य मजबूत होता है।
-रविवार के दिन आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करने पर कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और सूर्य शुभ फल देने लगता है।
-रविवार को सुबह सूर्योदय से पहले नहा धोकर उगते सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए, इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी हो जाती है।
-कपिला गाय और बंदरों को खाना खिलाने पर भी सूर्यदेव के शुभ फल मिलते हैं। 
-रविवार को उपवास करने से भी सूर्य का शुभ फल प्राप्त होता है, इस दिन नमक और सरसों के तेल का प्रयोग भोजन में नहीं करना चाहिए।

Topics

calender
29 March 2023, 06:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो