होली से लेकर चैत्र नवरात्रि तक, मार्च के माह में पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार, यहां देखिए सभी पर्वों की लिस्ट

मार्च का महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इस महीने कई बड़े त्योहार और व्रत एक साथ आ रहे हैं. होली से लेकर राम नवमी तक और नवरात्रि से लेकर रमजान तक, जानिए इस महीने के व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
मार्च का महीना शुरू होने वाला है। हिंदू सनातन धर्म की बात करें तो इसे फाल्गुन माह कहा जाता है। मार्च को त्योहारों की नजर से देखा जाए तो इसका काफी धार्मिक महत्व है। इस महीने के पहले सप्ताह में जहां देश भर में होली की धूम रहेगी वहीं मार्च के आखिरी हफ्ते में चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष भी इसी माह से आरंभ होगा। मार्च के माह में जहां मुसलिम समुदाय की शब-ए-बारात के साथ  साथ रमजान का पवित्र महीना भी शुरु होगा। इसके अलावा गुड़ी पड़वा और आमलकी एकादशी भी इसी महीने आने वाली है। इसीलिए मार्च का महीना सभी धर्मों के लिए  खास और महत्वपूर्ण होता है।  व्रत हो या उपवास, त्योहार हो या आयोजन, इस महीने हर मौके की धूम रहेगी। चलिए जानते हैं इस महीने कौन कौन से त्योहार दस्तक दे रहे हैं औऱ उनका क्या महत्व है। 
 
3 मार्च - रंग भरी एकादशी
मार्च की पहली एकादशी 3 मार्च को पड़ रही है। इसे आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है और होली से चार दिन पहले पडने के कारण इसे रंग भरी एकादशी भी कहते हैं। आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखा जाएगा और एकादशी की पूजा होगी।  आमलकी एकादशी पर आंवले के पेड़ की पूजा का विधान है और इस दिन आंवले के फल का सेवन शुभ माना जाता है। वहीं रंगभरी एकादशी होने  के कारण काशी और मथुरा के मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे।  काशी में विश्वनाथ मंदिर से भगवान शिव और पार्वती का गौना इसी दिन होता है और इस दिन शहर भर में होली खेली जाती है। वहीं मथुरा में  रंगभरी एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में विशेष होली खेली जाती है। देखा जाए तो होली की धूम पूरे देश में रंगभरी एकादशी से ही शुरू हो जाती है।
 
7 मार्च - होलिका दहन
सात मार्च को होलिका दहन किया जाएगा।  इस दिन शुभ मुहुर्त में होलिका में आग लगाई जाएगी और पूजा की जाएगी।  होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है जो हर साल मनाया जाता है।  कहते हैं इस दिन होलिका ने अपने भगवान भक्त भतीजे प्रहलाद को गोद में लेकर उसे जलाने की कोशिश की थी लेकिन भगवान ने होलिका को जला दिया और प्रहलाद की रक्षा की। इसी उपलक्ष्य में देश भर में होलिका उत्सव मनाया जाता है प्रतीक के तौर पर होलिका दहन की परंपरा है। 
 
8 मार्च - होली और शब ए बारात
आठ मार्च को  जहां देश भर में रंगो के त्योहार होली की धूम रहेगी वहीं मुस्लिमों के बड़े पर्व शब-ए-बारात भी 8 मार्च को ही निकाली जाएगी। इस दिन मुसिलम समुदाय के अनुयायी अल्लाह की इबादत करके सबके हित के लिए दुआएं मांगते हैं  और इसके साथ ही अपने अनजाने में किए गुनाह की माफी मांगी जाती है।
 
18 मार्च - पापमोचिनी एकादशी
इसी माह में चैत्र मास के कृष्‍ण पक्ष की एकादशी यानी पापमोचनी एकादशी भी पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और उनके लिए विधि विधान से व्रत करने के साथ साथ दान पुण्य करने से सभी सांसारिक पापों का नाश हो जाता है। कहते हैं कि एकादशी के व्रत रखने वाले जातक अपने पितरों की मुक्ति के लिए व्रत रखते हैं और इस दिन दान पुण्य का काफी महत्व माना गया है।  
 
20 मार्च - मासिक शिवरात्रि
चैत्र मात्र की मासिक शिवरात्रि इस बार 20 मार्च को पड़ रही है।  हिंदू शास्त्रों में इस दिन भगवान  शिव के लिए  व्रत रखने पर पारिवारिक दुखों का नाश  होता है और संतान पक्ष का भला होता है।  
 
21 मार्च - भौमवती अमावस्या
चैत्र मास की भौमवती अमावस्‍या इस बार 21 मार्च को पड़ रही है। सांसारिक पापों के  नाश के लिए दान पुण्य करने और अपने पितरों मोक्ष हेतू दान और तर्पण करने के लिहाज से इस अमावस्या को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
 
22 मार्च - चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा, विक्रमी संवत 2080 आरंभ
22 मार्च को हिंदू नववर्ष आरंभ होगा औऱ इसी दिन चैत्र नवरात्रि भी आरंभ हो जाएंगी। उत्तर और मध्य भारत में जहां चैत्र नवरात्रि की धूम रहेगी वहीं देश के दूसरे हिस्सों में खासकर महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का उल्लास छा जाएगा।
 
24 मार्च - रमजान आरंभ
24 मार्च से मुसलिम समुदाय का पवित्र माह रमजान आरंभ हो जाएगा। एक माह के रोजों के बाद 21 या 22 अप्रैल को दुनिया भर में ईद मनाई जाएगी। 
 
30 मार्च - रामनवमी
चैत्र माह की नवमी को को देश भर रामनवमी के नाम  से मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन भगवान  राम का जन्म हुआ था।

Topics

calender
27 February 2023, 09:57 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो