Meen Sankranti 2023: मीन संक्रांति का क्या महत्व है, इस दिन दान करने से क्या होता है?

जिस प्रकार आप सभी संक्रांतियों पर दान करते है ठीक वैसे ही इस संक्रांति पर भी दान करना काफी शुभ माना गया है।शास्त्रों में कहा गया है कि यह दिन भूमि दान करने के लिए काफी शुभ दिन माना जाता है।इस दिन दान करने से उस व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है साथ ही उसे सुख की प्राप्ति होती है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हिंदू धर्म में मीन संक्रांति के त्यौहार को काफी प्रमुख माना गया है। जिस प्रकार 1 साल में 12 महीने होते हैं ठीक उसी प्रकार 12 महीनों की तरह ही 12 संक्रांति मनाई जाती है। मीन संक्रांति भी उन्ही संक्रांतियों में से है। शास्त्रों के अनुसार माना गया है कि मीन संक्रांति सूर्य के मीन राशि में संक्रमण करने के अवसर पर मनाई जाती है। साथ ही ये भी कहा जाता है कि सूर्य प्रत्येक माह अपना स्थान बदलकर किसी दूसरे स्थान पर प्रवेश करता है।

इसके आलावा जब सूर्य जिस राशी में जाता है,तो वहां दिन को उस माह की संक्रांति के रुप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि दक्षिण भारत में मीन संक्रांति के इस त्यौहार को मीन संक्रमण के नाम से जाना जाता है। जिस प्रकार आप सभी संक्रांतियों पर दान करते है ठीक वैसे ही इस संक्रांति पर भी दान करना काफी शुभ माना गया है।शास्त्रों में कहा गया है कि यह दिन भूमि दान करने के लिए काफी शुभ दिन माना जाता है।इस दिन दान करने से उस व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है साथ ही उसे सुख की प्राप्ति होती है।

पूजा का महत्व क्या है?

शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को इस दिन स्नान करना है, तो वह गंगा. यमुना,और सरस्वती आदि पवित्र नदियां है जहां पर जाकर व्यक्ति स्नान करने से अपने पापों से मुक्ति प्राप्त करते हैं। यह नदियां कई समय से काफी पवित्र मानी जा रही हैं जिसके कारण व्यक्ति ऐसे शुभ अवसर पर स्नान करते आते हैं।

इस दिन वैदिक मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए।साथ ही इसे करने के बाद दान करना चाहिए ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। यदि आप किसी कारण स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं तो इस दिन आप गंगाजल को जल में मिलाकर स्नान कर सकते हैं।स्नान करते समय सूर्य आवश्य नमस्कार कर लें साथ ही भगवान सूर्य देव से प्रार्थना करें।

मंदिर जाकर भगवान की सच्चे मन से पूजा करनी चाहिए। इसके आलावा भोग भी लगाना चाहिए। पूजा करने के बाद जरूरतमंदों को दान करना न भूले साथ ही आप भूमि दान भी कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस दिन दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

calender
14 March 2023, 01:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो