Ram navami 2023: जाने राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त, बन रहे है गुरु पुष्‍य योग, खरीदारी पर मिलेगा लाभ

Ram Navami puja ka shubh muhurat: आज चैत्र मास की नवमी तिथि को राम नवमी पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। हिंदू धर्म मानने वाले लोगों के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है, इस सभी लोग एक दुसरे को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हैं। वही भगवान राम के जन्मदिन यानी रामनवमी पर भगवान श्रीराम की पूजा के लिए आज दोपहर का समय बेहद ही शुभ है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

Ram Navami 2023 Puja Vidhi: राम नवमी का त्योहार मर्यादा पुरुषोत्‍तम भगवान श्रीराम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, भगवान राम का जन्‍म चैत्र मास की नवमी तिथि को हुआ था, रामनवमी के दिन ही माता के नौ रूपों की पूजा का आखिरी दिन यानी, चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन को ही रामनवमी मनाई जाती है।

राम नवमी के दिन ही श्रीहरि विष्णु ने अपने 7वें अवतार यानी भगवान श्रीराम के रुप में जन्म लिया था। श्री हरि विष्णु ने रावण के पापों और अत्यचारों से धरती को मुक्त कराने के लिए मनुष्य रुप में धरती पर जन्म लिया था।

चैत्र मास हिंदू धर्म के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि चैत्र मास में माता के 9 रुपों की पूजा की जाती है, और चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन माता के 9 रुपों की पूजा साथ ही साथ हवन आदि करने के बाद कन्या पूजन किया जाता है, और इसके साथ ही रामनवमी के दिन भगवान राम की भी पूजा विशेष तरह से करने का विधान है। राम नवमी का त्योंहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, 2023 में रामनवमी का त्योंहार 30 मार्च यानी आज, गुरुवार को मनाया जा रहा है।

राम नवमी के दिन बन रहे शुभ योग

आज राम नवमी का त्योंहार पूरे देश भर में हर्षोंउल्लास के साथ मनाया जा रहा है, आज के दिन हर घर में भगवान राम के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भगवान राम की विशेष तरह से पूजा की जाती है। रामनवमी क दिन अयोध्‍या के राम मंदिर में भगवान श्रीराम के जन्म उत्सव को बेहद शानदार तरह से मनाया जाता है। 

हिंदू पंचांग के मुताबित आज चैत्र मास के शुक्‍ल नवमी तिथि पर भगवान श्री राम की पूजा करने का बेहद शुभ संयोग बन रहा है। भगवान राम की पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 11 मिनट से शुरु होकर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक है, यानि की भगवान राम की पूजा करने का शुभ मुहूर्त केवल ढाई घंटे का ही है।

राम नवमी पर खरीदारी करने पर होंगे लाभ

आज पूरे देश में राम नवमी का त्योंहार मनाया जा रहा है। आज के दिन यानी राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और गुरु पुष्य योग बन रहे है। आज के दिन किसी भी चिज की खरीदारी पर लाभ मिलेगा। माना जाता है की राम नवमी के दिन चिजों की खरीदारी करने से भगवान राम की विशेष कृप्या और आशिर्वाद मिलता है।

राम नवमी पर इन चीजों की करें खरीदारी

राम नवमी के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है ऐसे में आप पूजा का सामान, पीली वस्तुएं, मांगलिक वस्तुएं, और सोना, चांदी की खरादारी कर सकते है। इन सब चिजों के अलावा राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम के दरबार का चित्र भी खरीद कर आप घर में लगा सकते है। ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है साथ ही घर-परिवार में हमेशा खुशहाली और प्रेम रहता है।

Tags

calender
30 March 2023, 11:14 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो