Surya Grahan 2022: जानिए कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

Surya grahan 2022: जानिए कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

Janbhawana Times

अप्रैल के महीने में लगने वाला है साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण। यह ग्रहण शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को 12:15 मिनट से शाम 4:07 मिनट तक लगेगा। जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है तब सूर्य ग्रहण लगता है, चूंकि चंद्रमा सूर्य के बीच के भाग को ढक देता है। ऐसे में सू्र्य की किरण पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है। माना जाता है कि ग्रहण के समय ना कुछ खाना चाहिए और ना ही कोई शुभ काम करना चाहिए। लेकिन इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसी  मान्यता  है कि जो ग्रहण जहां दिखाई नहीं देता, उसका असर भी वहां नहीं पड़ता है। भारत के किसी भी क्षेत्र में ये ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए इस ग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं होगा।  यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, दक्षिण प्रशांत महासागर आदि जगहों पर दिखाई देगा। 

शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन स्नान, दान और पितरों का तर्पण किया जाता है। सूर्य ग्रहण से पहले ही पितरों का श्राद्धकर्म और स्नान दान करना शुभ रहेगा। इसलिए उससे पहले ही पितरों का श्राद्ध और तर्पण करना शुभ रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2022 को सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag