Vastu Tips: कर्ज उतारने में आ रही है दिक्कत तो ये वास्तु उपाय करेंगे आपकी मदद, चंद दिनों में पाएंगे कर्ज से मुक्ति

कई बार इंसान कर्ज लेकर बहुत परेशान हो जाता है। ऐसा कर्ज कोशिश करने के बावजूद नहीं उतरता लोग तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में ये वास्तु उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
दुनिया में जरूरी कामकाज के लिए कर्ज लेना सामान्य बात है। लोग घर खरीदने के लिए, बेटी की शादी के लिए, पढ़ाई और अन्य कामकाज के लिए कर्ज लेते हैं और फिर धीरे धीरे करके चुकाते हैं। लेकिन कई बार ऐसे दुर्योग बनते हैं कि कुछ लोग कर्ज ले तो लेते हैं लेकिन चुकाने के दौरान परेशान हो जाते हैं। ऐसे लोगों का कर्ज उतरने की बजाय दुगना होता जाता है और कर्ज बहुत ज्यादा परेशान कर डालता है। लाख मेहनत करने और चाहने पर भी कर्ज से छुटकारा नहीं मिल पाता और लोग मानसिक तनाव में चले जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि कर्ज से अगर छुटकारा नहीं मिल रहा है तो वास्तु परिस्थितियां इसका कारण हो सकती है। कई बार  ग्रहों के चलते भी इंसान कर्ज के जाल में फंस जाता है। ऐसे में आसान वास्तु उपाय करने पर लाभ मिलता है और कर्ज के जल्दी उतरने के संयोग बनने लगते हैं।  चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ वास्तु और ज्योतिष उपाय जिनकी मदद से लंबे समय से चला आ रहा कर्जे का भार उतरने के योग बन सकते हैं।
 
अगर चाह कर भी पुराना कर्ज उतार नहीं पा रहे हैं तो घर या दुकान में उत्तर पूर्व दिशा में एक बड़ा दर्पण लगाना चाहिए।
 
घर और दुकान में तिजोरी की दिशा भी कर्ज को प्रभावित करती है। अगर दुकान या घर में तिजोरी है तो उसका मुंह उत्तर दिशा में होना चाहिए। 
 
मंगलवार का दिन कर्ज उतारने के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप अपना कर्ज उतारना चाह रहे हैं तो इसे मंगलवार के दिन ही वापस करना चाहिए। 
घर की दीवारों का रंग भी कर्ज को प्रभावित करता है। घर की दीवारों को हल्के हरे या पीले या गुलाबी रंग से पुतवाना चाहिए। अगर घर में गहरे नीले रंग का पेंट करवाया है तो मेहनत  करने के बाद भी कर्जा नहीं उतरता है।
 
घर में बाथरूम भी कर्ज की स्थिति में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर घर में दक्षिण पश्चिम दिशा में बाथरूम बना है तो इससे  कर्जा चढ़ता रहता है। अगर कर्जा जल्दी उतारना है तो घर में बाथरूम की दिशा दक्षिण पश्चिम नहीं होनी चाहिए। अगर जानकारी के अभाव में आपके घर में बाथरूम गलत  दिशा में बन गया है तो आपको इसके निवारण हेतू बाथरूम में एक कटोरी में नमक भरके रख देना चाहिए। 
 
घर की खिड़की का रंग औऱ फ्रेम अगर लाल औऱ सिंदूरी रंग का होता है तो इससे कर्ज उतारने के योग जल्दी बनते हैं। इसलिए खिड़की का रंग भी पीला  या गुलाबी रखना चाहिए।
 
रात को किचन गंदी नहीं छोड़नी चाहिए, इससे कर्जा जल्दी नहीं उतरता है। रात को किचन में जूठे बर्तन भी नहीं छोड़ने चाहिए। 
 
अगर कर्ज परेशान कर रहा है तो दुकान या घर में माता लक्ष्मी औऱ कुबेर देवता की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। ये मूर्तियां उत्तर दिशा में स्थापित करनी चाहिए और रोज इनकी पूजा करनी चाहिए।  
 
अगर कोशिश करने के बाद भी कर्जा नहीं उतर रहा तो घर के उत्तर पूर्व हिस्से में एक अंडरग्राउंड पानी की टंकी बनवा दें। इससे कर्ज उतरने के योग बनेंगे और आपका कर्ज जल्दी उतर जाएगा।
 
अगर कर्ज जल्दी चुकाना है तो घर के मुख्य दरवाजे के पास एक और छोटा दरवाजा बनवा देने से कर्ज मुक्ति के योग बनने लगते हैं। 
 
मां लक्ष्मी की करें पूजा -
 
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए नियमित तौर पर मां लक्ष्मी की पूजा करनी लाभकारी होती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित  करने के साथ 'ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:' मंत्र का जप करना लाभकारी होता है. इस मंत्र के जप के बाद देशी घी का दीपक मां लक्ष्मी के समक्ष जलाना चाहिए। इससे जल्दी आपका कर्ज उतरने लगेगा।
calender
29 March 2023, 06:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो