कब है रक्षाबंधन, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन 11 अगस्त को है। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ में रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन

Janbhawana Times
Janbhawana Times

सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन 11 अगस्त को है। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ में रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। सावन या श्रावण मास की पूर्णिमा को श्रावण पूर्णिमा या कजरी पूनम के नाम से भी जानते हैं। रक्षाबंधन के इस दिन कई सारे शुभ सयोंग हो रहा है, इस साल राखी के दिन आयुष्मानयोग, सौभाग्य योग व रवि योग बन रहे हैं। आयुष्मान योग 11 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग शुरू होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन शुभ योगों में किए कार्यों में सफलता व मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

जानिए रक्षाबंधन 2022 शुभ मुहूर्त- हिंदू पंचाग के अनुसार बताया जा रहा है कि सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 11 अगस्त, गुरुवार को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होगी। जो कि अगले दिन यानी 12 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 07 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार, रक्षा बंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। 11 अगस्त को राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 28 मिनट से प्रारंभ होगा। बहनें सुबह 09 बजकर 28 मिनट से रात 09 बजकर 14 मिनट तक रक्षा सूत्र भाइयों की कलाई पर बांध सकती हैं।

Topics

calender
29 June 2022, 06:54 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो