Mangalwar Ji Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना गया है. इनमें मंगलवार का दिन संकटमोचक भगवान हनुमान को समर्पित होता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने से सभी बाधाओं का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.
हनुमान जी कलयुग के जागृत देवता हैं. कहा जाता है कि उनकी कृपा जिस पर होती है. उसे जीवन में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता. विशेष रूप से मंगलवार को किए गए कुछ सरल उपाय भक्तों को हनुमान जी का आशीर्वाद दिला सकते हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में:-
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को उन्हें चोला चढ़ाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि चोला चढ़ाने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और आरोग्य का वरदान प्राप्त होता है. चोला चढ़ाते समय श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का सुमिरन करना चाहिए. राम नाम का स्मरण करने के लिए किसी विशेष नियम की आवश्यकता नहीं होती यह कभी भी कहीं भी किया जा सकता है.
हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यंत फलदायी होता है. मंगलवार को एक से अधिक बार हनुमान चालीसा पढ़ने से बिगड़े हुए कार्य भी बनने लगते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
मंगलवार को हनुमान जी को भोग अर्पित करना भी विशेष रूप से शुभ माना गया है. उन्हें बूंदी या लड्डू का भोग लगाएं. भोग अर्पण के बाद प्रसाद को परिवार के सभी सदस्यों में बांटना चाहिए, जिससे घर में मंगल और शांति बनी रहती है.
Disclaimer: ये धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, JBT इसकी पुष्टि नहीं करता. First Updated : Tuesday, 02 September 2025