Karwa Chauth Vrat 2023: करवा चौथ के इस खास दिन पर जानें , क्या है शुभ और अशुभ मुहूर्त?

Karwa Chauth Vrat 2023: इस साल करवा चौथ आज यानी 01 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन महिलाएं सारा दिन बिना कुछ अन्न - जल खाए व्रत रखती हैं .

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

Karwa Chauth Vrat 2023: आज करवा चौथ के इस खास मौके पर सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. वहीं कई पति भी अपनी पत्नि के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं. इस साल करवा चौथ आज यानी 01 नवंबर को मनाया जा रहा है. 

इस दिन महिलाएं सारा दिन बिना कुछ अन्न - जल खाए व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा की पूजा कर छलनी से अपने पति का चेहरा देख अपनी व्रत पूरा करती हैं और उसके बाद कुछ खाती हैं. 

करवा चौथ शुभ मुहूर्त - 

अगर आप जानना चाहते हैं कि करवा चौथ का शुभ मुहूर्त क्या है तो बता दें कि इस बार करवा चौथ पूजा मुहूर्त - शाम 6 बजकर 05 मिनट से लेकर 7 बजकर 21 मिनट तक. वहीं करवा चौथ व्रत का समय है सुबह 6 बजकर 39 से लेकर रात 8 बजकर 59 मिनट तक . बता दें कि चंद्रोदय का समय है रात 8 बजकर 59 मिनट. 

आज का शुभ और अशुभ समय - 

* शुभ समय - अभिजित 11बजकर 42 मिनट से लेकर 12 बजकर 26 मिनट तक

अशुभ समय - 

* दुष्टमुहूर्त - सुबह के 10 बजकर 14 मिनट से सुबह के 10 बजकर 58 मिनट

*  कंटक - 2: 39 PM - 3:23PM

*  यमघण्ट - सुबह 7 बजकर 17 मिनट से 8 बजकर 1 मिनट तक 

*  राहु काल - दोपहर 1 बजकर 27 मिनट से लेकर 2 बजकर 50 मिनट तक

*  कुलिक - 10:14 AM - 10:58 AM

*  कालवेला या अर्द्धयाम - 04:07 PM - 04:51 PM

*  यमगण्ड - 6:33 AM - 7:56 AM

*  गुलिक काल - 09:18 AM - 10:41 AM

calender
01 November 2023, 11:08 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो