मंगल ग्रह कर रहे राशि परिवर्तन, 3 राशि के लोगों को मिलेगा अपार धन, चमकेगी किस्मत

Mangal Grah ka Gochar: ग्रहों के सेनापति मंगल सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का राशि परिनर्तन 3 राशि वालों के लिए बेहद ही फायदेमंद है। तीन राशियों वाले लोगों की बहुत जल्द किस्मत चमकने वाली है।

calender

Mangal Grah ka Gochar: ज्योीतिष शास्त्रम में मंगल ग्रह को साहस, शौर्य, पराक्रम, भूमि और विवाह का कारक माना जाता है। यदि कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में हो तो व्यसक्ति आलसी, डरपोक हो सकता है, उसके विवाह में समस्यालएं आ सकती हैं। वहीं शुभ मंगल जातक को निडर, साहसी, जमीनों का मालिक बनाता है आने वाली 7 जुलाई को मंगल गोचर करने जा रहे हैं।

7 जुलाई 2023 को मंगल राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके चलते वह 3 राशियों को प्रभावित करेंगे। इसका असर आपको शुभ और अशुभ के रूप में देखने को मिल सकता है। ज्यो्तिष की नजर से देखें तो 7 जुलाई को हो रहा मंगल गोचर कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छे नतीजे लेकर आएगा। आइए जानते है कि वह कौन-कौन सी राशियां हैं जिनकी किस्मत खुलने वाली है।

मेष राशि

शास्त्रों में बताया जाता है कि जिन लोगों की राशि मेष है उनके लिए मंगल ग्रह का गोचर कई अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है इस दौरान जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार मिलने का योग है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में आपका चयन हो सकता है। यदि आप रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से जुड़े हैं तो ये समय आपको लाभ पहुंचा सकता है। इसके साथ मेष राशि वाले लोग यात्रा करने जा सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर काफी शुभ माना जा रहा है। पार्टनरशिप में कोई व्यापार करना चाहता है तो यह समय उसके लिए बेहद ही लाभदायक है। कोर्ट कचहरी के मामलों में दूर रहें। नौकरी पेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

जिन लोगों की मीन राशि है ऐसे लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी माना जा रहा है। नौकरी में मनचाहा प्रमोशन मिलने का योग बन रहा है।शत्रुओं से बचकर रहें। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

First Updated : Tuesday, 27 June 2023