Somwar ke Upay: किस्मत नहीं दे रही साथ तो जरुर अपनाएं ये खास उपाय

Somwar ke Upay: प्रत्येक सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है साथ ही प्रत्येक व्यक्ति भगवान शिव को प्रसन्न करने की सच्चे मन से कोशिश करते हैं। साथ ही उनसे अपने परिवार की सुख-शांति की कामना करते हैं।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • भगवान शिव को हनुमान जी का अवतार भी मना गया है। भगवान शिव के भक्त उन्हें अनेक नामों के साथ पुकाते हैं

Somwar ke Upay: भगवान शिव को प्रसन्न करना काफी सरल और आसान है।आप ने कई महिलाओं को देखा होगा जो भगवान शिव जी के लिए व्रत रखती हैं।भगवान शिव को हनुमान जी का अवतार भी मना गया है। भगवान शिव के भक्त उन्हें अनेक नामों के साथ पुकाते हैं।मान्यता है कि जो भी व्यक्ति भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करते हैं उनकी मनोकामना जरुर पूरी होती है।

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो पूजा करने के दौरान कुछ गलतियां कर देते हैं, जिससे उनके जीवन पर गंभीर असर पड़ता है। पूजा करते समय विशेष प्रकार की बातों पर ध्यान देना चाहिए। कहा जाता है कि सोमवार को सच्चे मन से पूजा और व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं और उनके जीवन में सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं।

आप ने कुछ लोगों के घरों में देखा होगा कि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा कमजोर होती है।जिससे वह अपने जीवन में काफी दु:खी रहते हैं, तो कहीं नकारात्मक शक्तियों का इतना प्रभाव होता है कि उस व्यक्ति के जीवन से कष्ट ही नहीं जाते हैं।आइए जानते है कि इस तरह की समस्याओं से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है?

बिजनेस

यदि आपको किसी कारण लगता है कि बिजनेस में भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसी स्थिति में सबसे पहले आपको एक कटोरी हरे मोटे मूंग लेकर आज पूरा दिन नमक वाले पानी में भिगोएं और अगले दिन उस मूंग को पानी से बाहर निकाल लें और इस पानी को फैंक दें।

इसके साथ ही साफ पानी किसी भी जानवर को पीला सकते हैं। यदि आप इस तरह से करेंगे तो आपके बिजनेस में नुकसान होना बंद हो सकता है और आपको सफलता मिलेगी।

रिश्तों में अनबन होना

यदि आपके परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता है, तो ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले आज भोजन करते समय एक रोटी निकालकर अलग रख देनी चाहिए।साथ ही उस रोटी के तीन हिस्से कर लेने चाहिए। जिन रोटियों के आप ने हिस्से किए थे। उन तीनों रोटियों के हिस्सों को गाय को खिला दे ऐसा करने से आपको घर सुख-शांति का वास होगा।

लगातार समस्याएं आना

कई ऐसे लोग होते हैं जो लगातार किसी न किसी कारण से बीमार रहते हैं। इसके साथ ही आपके बच्चे कुछ चीजों को नहीं समझ पाते हैं ।उन्हें छोट-छोटी चीजे जल्दी समझ में नहीं आती हैं, तो ऐसी स्थिति आपको मंदिर में ढक्कन समेत मिट्टी का घड़ा दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बच्चों को चीजे जल्दी समझ आने लगेंगी।

सफलता हासिल न होना

आप ने कई लोगों को मुंह से सुना होगा कि काम तो करते है, लेकिन सफलता हासिल नहीं हो पाती है।इसके साथ सफलता हासिल करने में कोई न कोई रुकावट आती रहती है।

यदि आप अपने व्यापार में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको आज के दिन 4 मुखी रुद्राक्ष की विधि-पूर्वक पूजा कर उसे धारण कर लें। ऐसा करने से आपको व्यापार में लाभ मिलेगा और काम के दौरान आने वाले सभी प्रकार की अड़चने दूर होंगी।

calender
10 April 2023, 06:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो