Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग दिल के होते हैं बेहद साफ, नहीं भाप पाते चलाक व्यक्ति का स्वभाव

न्यूमरोलॉजी में जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में कई रोचक बातें बताई जाती हैं. अंक ज्योतिष के जानकारों के अनुसार कुछ मूलांक वाले लोग स्वभाव से बेहद सरल, भावुक और भरोसा करने वाले होते हैं.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: न्यूमरोलॉजी में जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में कई रोचक बातें बताई जाती हैं. इन्हीं में एक बात ऐसी है जिसे जानने के बाद आप भी कई लोगों के स्वभाव को अच्छे से जान सकेंगे. बता दें, अंक ज्योतिष के जानकारों के अनुसार कुछ मूलांक वाले लोग स्वभाव से बेहद सरल, भावुक और भरोसा करने वाले होते हैं. यही कारण है कि कई बार वे दूसरों की बातों या इरादों को समय रहते समझ नहीं पाते और धोखे का सामना कर बैठते हैं. कौन-कौन सी है तारिख चलिए जानते है. 

मूलांक 2 

ज्योतिष के मुताबिक, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 माना जाता है.  इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से जोड़ा जाता है, जिसे व्यक्ति का स्वामी ग्रह भी कहा जाता है. माना जाता है कि ऐसे लोग शांत स्वभाव के, संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं. वे हर व्यक्ति में अच्छाई देखने की कोशिश करते हैं और रिश्तों को दिल से निभाते हैं. 

हालांकि, कभी-कभी उनकी यही खूबी कई बार उनकी कमजोरी बन जाती है. ज्योतिष के मुताबिक, लोगों पर जल्दी भरोसा करने की आदत के कारण वे लोग दूसरों की वास्तविक मंशा को समझने में देर कर देते हैं. 

मूलांक 6 

इसके अलावा 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 माना जाता है. इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र बताया गया है.  ऐसे लोग प्रेम, अपनापन और रिश्तों को काफी महत्व देते हैं. वे दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं और आसपास के लोगों की खुशी में अपनी खुशी तलाशते हैं. लेकिन उनकी उदारता और सरलता का कुछ लोग फायदा भी उठा लेते हैं, क्योंकि वे आमतौर पर किसी के बारे में नकारात्मक सोचने से बचते हैं. 

मूलांक 7 

इसी तरह 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. अंक ज्योतिष में इसका संबंध केतु ग्रह से माना जाता है. ऐसे लोग दिखावे और छल-कपट से दूर रहना पसंद करते हैं. वे अपनी अलग सोच और दुनिया में रहने वाले होते हैं तथा ईमानदारी को महत्व देते हैं. यही वजह है कि कई बार वे दूसरों की चालाकी को आसानी से नहीं पहचान पाते.

विशेषज्ञों द्वारा मूलांक 2, 6 और 7 के लोगों को यही सलाह दी जाती कि वे अपनी अच्छाई बनाए रखते हुए थोड़ा सतर्क भी रहें और किसी पर जल्द भरोसा न करें.

नोट: अंक ज्योतिष से जुड़ी मान्यताएं और दावे विभिन्न विश्वासों पर आधारित हैं. JBT इस बात की पुष्टि नहीं करता.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो