सकट चौथ आज, जानें आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद

Sakat Chauth 2025: सकट चौथ व्रत 17 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा, जिसमें भगवान गणेश की पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा है. यह व्रत संतान की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है. दिल्ली में चांद रात 9:09 बजे, मुंबई में 9:34 बजे और पटना में 8:44 बजे निकलेगा. शुभ मुहूर्त में गणेश जी की पूजा करें और तिल-गुड़ से चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करें.

calender

Sakat Chauth 2025: सकट चौथ का व्रत 17 जनवरी 2025 को रखा जाएगा. यह दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है. इस व्रत को लेकर मान्यता है कि इसे रखने से संतान की लंबी आयु और परिवार में सुख-समृद्धि आती है. इस दिन माताएं पूरे विधि-विधान से गणेश जी की पूजा करती हैं और रात में चांद के दर्शन कर व्रत का समापन करती हैं.

यदि आप भी सकट चौथ व्रत रख रहे हैं, तो जानिए इस विशेष दिन के शुभ मुहूर्त, चांद निकलने का समय और पूजा की विधि.

सकट चौथ के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 से 12:52 तक

  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:25 से शाम 03:26 तक

  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:21 से 07:25 तक

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:02 से 05:09 तक

  • अमृत काल: सुबह 06:04 से 07:47 तक

  • निशीथ काल: रात्रि 11:43 से 12:24 तक

  • संध्या पूजन का समय: शाम 06:25 से 07:08 तक

आपके शहर में कब निकलेगा चांद?

  • दिल्ली: रात 9:09 बजे
  • नोएडा: रात 9:07 बजे

  • गुरुग्राम: रात 9:00 बजे

  • गाजियाबाद: रात 9:08 बजे

  • लखनऊ: रात 8:55 बजे

  • मथुरा: रात 9:08 बजे

  • मुंबई: रात 9:34 बजे

  • अमृतसर: रात 9:16 बजे

  • अहमदाबाद: रात 9:32 बजे

  • आगरा: रात 9:05 बजे

  • पटना: रात 8:44 बजे

सकट चौथ व्रत में पूजा की परंपरा

इस दिन रात में चंद्रमा को तिल और गुड़ से अर्घ्य देना शुभ माना जाता है. अर्घ्य देने के बाद व्रत करने वाली महिलाएं फलाहार करती हैं. अगले दिन सुबह सकट माता के प्रसाद के रूप में लड्डू ग्रहण किए जाते हैं. इसके बाद महिलाएं सकट माता की कथा सुनकर पूजा का समापन करती हैं. First Updated : Friday, 17 January 2025