Shravan Month 2023: इस साल एक नहीं बल्कि दो महीने का होगा सावन का माह, जानिए कब है सावन का पहला सोमवार

Shravan Month 2023: सनातन धर्म में श्रावण मास को अत्यंत महत्वपूर्ण मास माना जात है। इस माह में देवों के देव भगवान शिव की पूजा और उपासना करने का विधान है। तो आइए जानते है साल 2023 में श्रावण मास कब से प्रारंभ हो रहा है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

हिंदू धर्म में श्रावण मास को बेहद पवित्र मास माना जाता है। इस माह में भगवान शंकर की विशेष पूजा अर्चना करने से साधक को भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। श्रावण मास में महादेव को अभिषेक करना सबसे उत्तम माना गया है। महादेव को अभिषेक करने से साधक को सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है साथ जीवन में आ रहे सभी परेशानियों भी खत्म हो जाती है। श्रावण मास की महिमा का वर्णन कई धार्मिक ग्रंथों में किया गया है। तो आइए जानते है इस साल यानी 2023 में श्रावण मास कब शुरू हो रहे हैं।

2023 में श्रावण मास कब से प्रारंभ होगा-

हिंदू पंचांग के मुताबिक, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 जुलाई शाम 5.08 मिनट पर होगा जो अंत 4 जुलाई दोपहर 01.38 मिनट पर समाप्त होगा। प्रथम सोमवार का व्रत 10 जुलाई 2023 को रखा जाएगा।

अधिक मास की वजह से 3 महीने का होगा श्रावण मास

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस वर्ष अधिक मास लग रहा है जिसके कारण सावन माह 59 दिनों का होगा। ऐसा अद्भुत योग 19 साल के बाद बन रहा है। 2023 में सावन माह 4 जुलाई से शुरू होगा जो 31 अगस्त को समाप्त होगा। वही अधिक मास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा।

सावन सोमवार व्रत लिस्ट-

सावन का पहला सोमवार का व्रत- 10 जुलाई 2023 को है।

दूसरा सोमवार का व्रत 17 जुलाई 2023 को है।

24 जुलाई 2023 तीसरा सोमवार व्रत है।

31 जुलाई 2023 चौथा सोमवार व्रत है।

7 अगस्त 2023 पांचवा सावन का सोमवार है।

14 अगस्त 2023 छठा सोमवार है।

21 अगस्त 2023 सातवा सोमवार है।

 28 अगस्त 2023 को सावन का आठवां सोमवार है।

calender
22 May 2023, 04:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो