नई दिल्ली: नए साल का स्वागत करने से पहले अपने घर से कुछ वास्तु अनुसार जरूरी वस्तुओं को हटाना शुभ माना जा रहा है. कई वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं और इससे कार्यों में रुकावट, आर्थिक परेशानी और मानसिक तनाव की वृद्धि हो सकती है. इन वस्तुओं को साल 2025 खत्म होने से पहले हटाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नए साल में तरक्की, समृद्धि और खुशहाली आती है.
आस्था और वास्तु के अनुसार पुराने, फटे-पुराने या उपयोग में न आने वाले सामान घर की ऊर्जा को प्रभावित करते हैं. इसलिए विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसे समय पर जब लोग नए साल के लिए उम्मीदें और योजनाएं बनाते हैं, पुराने नकारात्मक तत्वों से छुटकारा पाना बेहद आवश्यक है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखे फटे या टूटे जूते-चप्पल न सिर्फ घर को अव्यवस्थित दिखाते हैं, बल्कि इनका घर में होना प्रगति में बाधा का संकेत भी माना जाता है. इनका घर में बने रहना नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और नए साल के शुभ कामों को प्रभावित कर सकता है. इसलिए 2026 के आगमन से पहले इन्हें घर से बाहर कर देना शुभ माना जाता है.
घड़ी जो बंद हो गई हो या समय सही न दिखा रही हो, वह ऊर्जा के ठहराव का प्रतीक मानी जाती है. बंद घड़ियों का घर में होना अवसरों के रुकने और समय के ठहरने का संकेत दे सकता है. वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घड़ियों को या तो ठीक करवाना चाहिए या नए साल के पहले घर से निकाल देना चाहिए ताकि ऊर्जा का प्रवाह सुचारू रहे.
घर में रखी बेकार या खराब हालत में सामग्री जैसे टूटी-फूँटी सजावट, कुर्की लगी तस्वीरें, पुरानी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, या उपयोग में नहीं आने वाले सामान भी नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं . इनसे घर का माहौल भारी और असंतुलित हो सकता है, जो आने वाले वर्ष की शुभता को प्रभावित करता है. इसलिए वास्तु शास्त्र में इन चीजों को हटाना बेहद आवश्यक बताया गया है.
4. सूखे पौधे
सूखे पौधों ,सूखे पत्ते या टहनियाँ को घर में या आसपास नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, जिससे घर के सदस्यों की आर्थिक और व्यक्तिगत स्थिति पर बुरा असर पड़ता है, साथ ही ये फंगस और बीमारियाँ फैला सकते हैं; इन्हें जलाना भी नहीं चाहिए, बल्कि खाद बनाना चाहिए.
खंडित मूर्ति पूजा योग्य नहीं मानी जाती. ऐसी मूर्ति को सम्मानपूर्वक विसर्जित करना ही उचित होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटी मूर्ति ऊर्जा प्रवाह में बाधा डालते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अव्यवस्था से मानसिक तनाव बढ़ता है और सकारात्मक ऊर्जा कम होती है. नए साल से पहले घर को साफ-सुथरा करना और दोषपूर्ण वस्तुओं को हटाना जरूरी है.
विशेषज्ञों का सुझाव है कि सामान हटाने के बाद घर में हरे-भरे पौधे, साफ-सुथरी चीज़ें, और सही दिशा में रखे आकर्षक सामान से सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति आती है. इससे नई शुरुआत में शुभता और सफलता की राह खुलती है. First Updated : Saturday, 20 December 2025