Vastu Tips: घर में कही भी न रखें झाड़ू और डस्टबिन, छा सकती है कंगाली, जानें सही दिशा

वास्तु के अनुसार, घर में झाड़ू और डस्टबिन की सही जगह न केवल साफ-सफाई बल्कि सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है. अगर आप भी कही भी घर में झाड़ू और डस्टबिन रख देते तो अभी जानें क्या है इसके सही नियम. 

calender

नई दिल्ली: आज के समय में लोग अपने घर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि लोग घर को तो सजा लेते है लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिनका सीधा संबंध वास्तु शास्त्र से जुड़ा होता है. बता दें, वास्तु के अनुसार, घर में झाड़ू और डस्टबिन की सही जगह न केवल साफ-सफाई बल्कि सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है. अगर आप भी कही भी घर में झाड़ू और डस्टबिन रख देते तो अभी जानें क्या है इसके सही नियम. 

माता लक्ष्मी का प्रतीक

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. यही वजह है कि इसे सम्मान के साथ रखने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि झाड़ू को कभी भी किचन या पूजा घर के आसपास नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. वहीं ऐसा कहा जाता है कि झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां वह सीधे उस पर नजर न पड़ें। इसके साथ ही मुख्य दरवाजे के सामने या खुले स्थान पर झाड़ू का रखना शुभ नहीं माना जाता.

कहा रखनी चाहिए झाड़ू 

वास्तु के अनुसार झाड़ू रखने के लिए उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे उपयुक्त मानी जाती है. वहीं कुछ मान्यताओं के मुताबिक सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से घर भी सुख समृद्धि भी घर के बाहर चली जाती है. 

डस्टबिन को लेकर क्या है नियम

वहीं डस्टबिन को लेकर भी वास्तु में कई नियम बताए गए हैं. बता दें, विशेषज्ञों का मानना है कि घर के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में डस्टबिन नहीं रखना चाहिए. इस दिशा को पवित्र माना जाता है और यहां कचरा रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है. मान्यता है कि डस्टबिन रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा बेहतर होती है. इसके साथ ही डस्टबिन को हमेशा ढक्कन से ढककर रखना चाहिए. खुला कूड़ेदान न केवल गंदगी फैलाता है बल्कि घर के वातावरण को भी प्रभावित कर सकता है. 

इसके अलावा डस्टबिन की नियमित रूप सफाई भी जरूरी मानी जाती है. अगर कूड़ेदान के आसपास गंदगी जमा रहती है तो इससे घर का माहौल खराब हो सकता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार साफ-सुथरा और व्यवस्थित घर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है और परिवार में सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है. First Updated : Thursday, 04 June 2026