Numerology: वर्तमान समय में भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह सुर्खियों में हैं. 7 मई 2025 को हुए ऐतिहासिक 'ऑपरेशन सिंदूर' के प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी अहम भूमिका रही, जहां उन्होंने भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक की आधिकारिक जानकारी दी.
इस ऐतिहासिक ऑपरेशन की सफलता के बाद से उनका नाम हर तरफ चर्चा में है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके नाम में एक गहरी ज्योतिषीय सच्चाई छिपी हुई है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं, व्योमिका नाम का क्या मतलब है और उनका मूलांक किस तरह उनकी पर्सनालिटी को प्रभावित करता है.
‘व्योमिका’ का मतलब है ‘आकाश की बेटी’ या फिर ‘आकाश से संबंधित’. भारतीय संस्कृति और ज्योतिष के हिसाब से, यह नाम अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि आकाश का संबंध विशालता, ऊंचाई, और व्यापकता से है. इसी प्रकार व्योमिका सिंह ने भी अपने काम के माध्यम से आकाश की तरह ऊंचाई हासिल की है. उनका नाम सचमुच उनकी पर्सनालिटी से मेल खाता है.
व्योमिका नाम के साथ जुड़ा हुआ मूलांक है 6, जो अंक ज्योतिष के अनुसार बहुत ही खास माना जाता है. जब हम व्योमिका नाम के प्रत्येक अक्षर के अंक जोड़ते हैं, तो 33 अंक प्राप्त होते हैं, जो मूलांक 6 से जुड़ा होता है. इस अंक का स्वामी ग्रह शुक्र है और इसे लक्ष्मी माता की कृपा से जोड़ा जाता है.
मूलांक 6 के लोग जिम्मेदार, ईमानदार और सहानुभूति से भरे होते हैं. वे लोगों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाना पसंद करते हैं और हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं. इनमें सुरक्षा और संतुलन की भावना बहुत मजबूत होती है. अगर आप व्योमिका सिंह की पर्सनालिटी पर गौर करें, तो ये सभी गुण उनके व्यक्तित्व में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं.
मूलांक 6 के लोग आमतौर पर भावुक होते हैं लेकिन वे अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और पूरी तरह से निभाते हैं. वे हंसमुख होते हैं और अपने रिश्तों में गहरी जिम्मेदारी निभाते हैं. यह गुण न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत ज़िन्दगी में बल्कि उनके करियर में भी दिखते हैं. इसीलिए वे भारतीय वायुसेना की एक सशक्त और प्रेरणादायक विंग कमांडर बन पाई हैं.
व्योमिका सिंह न केवल अपने नाम बल्कि अपनी पर्सनालिटी से भी एक मिसाल पेश करती हैं. उनकी जिम्मेदारी, ईमानदारी और दूसरों की मदद करने की भावना उनके कामों में दिखती है. उनका नाम और उनका मूलांक उनकी सफलता और मजबूत व्यक्तित्व का प्रतीक हैं. First Updated : Wednesday, 07 May 2025