CWG 2022: भारत के लिए पहला पदक, संकेत महादेव सरगर ने जीता रजत

भारत के संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिए कुल 248 किलोग्राम के साथ रजत पदक जीता। इस मेडल के साथ ही भारत ने CWG22 भारत के लिए पहला पदक जीत लिया है.

Janbhawana Times

CWG 2022 : भारत के संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिए कुल 248 किलोग्राम के साथ रजत पदक जीता। इस मेडल के साथ ही भारत ने CWG22 भारत के लिए पहला पदक जीत लिया है. संकेत ने क्लीन एंड जर्क में अपने पहले प्रयास में ही 135 किलोग्राम वजन उठाया और वह प्रतिद्वदियों से आगे निकल गए, उन्होंने स्नैच में 113 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 135 किलोग्राम वजन उठाया।

 

वो कुल (113+135) 248 किलोग्राम वजन उठाने में सफल रहे. दूसरे प्रयास में संकेत ने 139 किलोग्राम भार उठाने का प्रयास किया था, लेकिन वो सफल नहीं रहे और इस प्रयास में उनका एक हाथ भी चोटिल हो गया। दूसरे प्रयास में चोटिल होने के बाद संकेत ने तीसरे प्रयास में भी 139 किलोग्राम भार उठाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। उनके हाथ की चोट के चलते वो फेल हो गए।

मलेशिया के पहलवान ने मात्र 1 किलोग्राम के अंतर से जाता स्वर्ण

मलेशिया के पहलवान बिब अनिक ने संकेत को पीछे छोड़ने के लिए तीसरे प्रयास में 142 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास किया और इस बार वो सफल रहे। इसके साथ ही संकेत स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए और उन्हें रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा। मलेशिया के पहलवान ने कुल (107+142) 249 किलोग्राम वजन उठाया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag