score Card

विराट को चारों तरफ दिख रहे धोनी ही धोनी, शेयर की पोस्ट

हाल ही में एक बार फिर से विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एख कमाल की पोस्ट शेयर की है। बता दे, विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमे उन्होंने एक पानी की बोतल को दिखाया है कमाल की बात यह है कि पानी की बोतल में धोनी की भी तस्वीर दिख रही है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

भारतीय टीम के सबसे सफल और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता दुनियाभर में है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बैकरार रहते है। हालांकि अब धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है लेकिन आज भी उनके फैंस धोनी को क्रिकेट मैदान पर देखना चाहते है। धोनी अब आईपीएल में ही खेलते दिखाई देते है।

धोनी की कप्तानी में विराट कोहली ने काफी बुलंदियों को छुआ है धोनी और विराट कोहली की दोस्ती भी किसी से छिपी नही है अक्सर दोनों को एक-दूसरे के लिए शानदार पोस्ट शेयर करते हुए देखा जाता है। सोशल मीडिया पर इनकी दोस्ती काफी पसंद की जाती है। इन दिनों विराट को हर जगह धोनी ही धोनी दिखाई दे रहे है।

जिसको लेकर हाल ही में एक बार फिर से विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एख कमाल की पोस्ट शेयर की है। बता दे, विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमे उन्होंने एक पानी की बोतल को दिखाया है कमाल की बात यह है कि पानी की बोतल में धोनी की भी तस्वीर दिख रही है।

इस स्टोरी को शेयर करते हुए लिराट ने लिखा, "वो हर जगह है, यहां तक कि पानी की बोतल पर भी।" विराट की यह स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। दोनों के फैंस को यह स्टोरी काफी पसंद आ रही है। फैंस इसको देखकर लगतार अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। विराट ने एक बार फिर से साबित कर दिया की धोनी और उनकी दोस्ती कितनी गहरी है।

और पढें.................

रोहित को पछाड़ यह खिलाड़ी बना वनडे का बादशाह, बनाया सबसे बड़ा स्कोर

calender
21 November 2022, 05:30 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag