IPL 2023 Auction : कोच्चि में IPL के 16वें सीजन के लिए नीलामी, सैम करन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

आईपीएल के लिए 16वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है

Saurabh Dwivedi

IPL 2023 Auction: केरल के कोच्चि में आईपीएल 2023 (IPL 2023) की नीलामी शुरू हो गई है। मिनी नीलामी में 10 टीमों के बीच बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए होड़ देखने को मिल रही है। नीलामी में 405 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। उम्मीद के मुताबिक नीलामी में ऑलराउंडर्स के लिए मारामारी देखने को मिल रही है।

कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। दो करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाले ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

बेन स्टोक्स को चेन्नई ने खरीदा-

बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने भारी दाम के साथ खरीद लिया है। सीएसके ने अंत तक बोली लगाई और स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर सैम करन को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी ने खूब जोर लगाया। अंत में पंजाब के किंग्स इलेवन उन्हें अपने साथ जोड़ में सफल रही। सैम करन को पंजाब किंग्स इलेवन ने 18.5 करोड़ में खरीदा। अब करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ में खरीदा। अजिंक्य रहाणे को 50 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। इस नीलामी के पहले अनसोल्ड खिलाड़ी बने जो रूट। मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स ने खरीदा, पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा।

.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag