क्या टूट गया है चहल और धनश्री का रिश्ता? धनश्री ने इंस्टाग्राम से हटाया 'सरनेम'

हाल ही में भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में बने हुए है। उसकी वजह है धनश्री का अपने इंस्टाग्राम से चहल 'सरनेम' को हटाना।

Vishal Rana
Vishal Rana

हाल ही में भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में बने हुए है। उसकी वजह है धनश्री का अपने इंस्टाग्राम से चहल 'सरनेम' को हटाना। दरअसल धनश्री वर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से चहल सरनेम को हटा दिया। जिसके बाद फिर युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा था ‘New Life Loading’।

इन सबके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें तेज हो गई है क्या युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता टूटने वाला है क्या ये दोनों अब अलग होने वाले है। क्या इन दोनों के बीच में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। लोगों के मन में ऐसे बहुत से सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इन दोनों ने इस बात पर अपनी तरफ से कोई बयान नहीं दिया है। बताते चले, दोनों ने साल 2020 में लॉकडाउन में ही शादी कर ली थी।

जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिये सबकों पता चला की दोनों शादी के बंधन में बंध गए है। बता दे, धनश्री एक डांस कोरियोग्राफर है। सोशल मीडिया पर धनश्री काफी एक्टिव रहती है और अपनी डांस वीडियो से काफी सुर्खियों में बनी रहती है। अक्सर सोशल मीडिया पर इन दोनों को एक-दूसरे के साथ देखा जाता है। सोशल मीडिया पर दोनों काफी मस्ती भी करते है।

लेकिन अब ये खबरें आने के बाद अभी दोनों चुप है। इसको लेकर दोनों की तरफ से कोई खुलासा नहीं हुआ। तो यह कहना मुश्किल है कि आखिर इन दोनों के बाद सब ठीक है या नहीं। फिलहाल युजवेंद्र चहल ने क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है। अब हम उनको एशिया कप में भारत के लिए खेलते हुए देखेंगे।

calender
18 August 2022, 02:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो