विराट कोहली ने लगाए नॉर्वेजियन डांस ग्रुप क्विक स्टाइल के साथ ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से प्रदर्शन हो या फिर मैदान के बाहर की हरकतें भारतीय टीम के स्टार बल्लेवबाज विराट कोहली हमेशा अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहते हैं। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 2- 1 से जीत के बाद अपने घर मुंबई लौट आए हैं

Dheeraj Dwivedi

क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से प्रदर्शन हो या फिर मैदान के बाहर की हरकतें भारतीय टीम के स्टार बल्लेवबाज विराट कोहली हमेशा अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहते हैं। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 2- 1 से जीत के बाद अपने घर मुंबई लौट आए हैं। ऐसे में विराट कोहली का नॉर्वेजियन डांस ग्रुप क्विक स्टाइल के साथ डांस करते हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल सा मचा दिया है।

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समूह के साथ एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि, "आप अंदाजा लगाइए मैं मुंबई में किससे मिला था।" द क्विक स्टाइल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, इस वीडियो में यह समूह विराट कोहली के साथ स्टीरियो नेशन के मशहूर गाने 'इश्क' पर डांस करते हुए नजर आ रहा है।

 

विराट कोहली बल्ले के साथ वीडियो में डांस करते हुए आए नजर -

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में नॉर्वेजियन डांस ग्रुप के सदस्यों में से एक सदस्य को क्रिकेट का बल्ला उठाते हुए देखा जा सकता है, लेकिन वीडियो में यह नहीं दिखाया गया है कि इसके साथ करना क्या है।

वहीं पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे सीन में नजर आते हैं और डांस ग्रुप के उस सदस्य को बल्ले का उपयोग करना सिखाते हैं। फिर इसके बाद डांस ग्रुप के अन्य सदस्य भी वीडियो में शामिल होते हैं और एक गीत पर जमकर झूमने लगते हैं।

गानों को रीक्रिएट करने के लिए मशहूर है डांस समूह -

बता दें कि नॉर्वे स्थित ऑल- मेल डांस ग्रुप अपने देसी डांस नंबरों के साथ देश में एक इंटरनेट सनसनी बन गया है। यह डांस ग्रुप 'बार बार देखो' के 'काला चश्मा' और 'तनु वेड्स मनु' के 'सादी गली' जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड गानों के नए हुक स्टेप्स को रीक्रिएट करने के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार 17 मार्च से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag