WPL 2023: मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स बनी नंबर- 1, फाइनल की ओर बढ़ाया मजबूत कदम

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टीम को 9 विकेट से शानदार जीत मिली। इस मुकाबले में जीत हासिल कर दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल के लिए एक मजबूत कदम बढ़ाया है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

WPL 2023 MI vs DC: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टीम को 9 विकेट से शानदार जीत मिली। इस मुकाबले में जीत हासिल कर दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल के लिए एक मजबूत कदम बढ़ाया है। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 109 रन ही बना सकी। इसके जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने महज 9 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त करते हुए 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की तरफ से पूजा वस्त्राकर (26 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाया।

कप्तान हरमनप्रीत कौर 23 रन, इस्सी वोंग 23 रन और अमनजोत कौर मात्र 19 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं नताली सीवर ब्रंट भी बिना खाता खोले ही आउट होकर पवेलियन लौट गईं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से शिखा पांडे और जेस जोनासेन ने 2- 2 विकेट अपने नाम किए। मरिजान कैप ने भी 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट झटके। जबकि अरुंधति रेड्डी को एक विकेट ही मिला।

दिल्ली कैपिटल्स टीम की पारी का हाल -

110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की सलामी जोड़ी शेफाली वर्मा और मेग लेनिंग ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय (56 रन) साझेदारी की। शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। मेग लेनिंग ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रनों की पारी खेली।

इन दोनों बल्लेबाजों के बाद एलिस कैप्सी ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 5 छक्कों और एक चौके की मदद 38 रन बनाए। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 9 ओवर में 9 विकेट के साथ बेहद शानदार जीत हासिल की।

महिला प्रीमियर लीग की प्वाइंट्स टेबल में हुआ बदलाव -

दिल्ली कैपिटल्स इस जीत के साथ ही WPL प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक कुल 7 मुकाबले खेलें हैं, जिनमें 5 मुकाबले जीते है और 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स 10 अंक के साथ पहले स्थान पर कायम है। वहीं इस हार के बाद मुंबई इंडियंस 10 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। तीसरे स्थान पर 8 अंक के साथ यूपी वॉरियर्स की टीम मौजूद है।

calender
21 March 2023, 11:20 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो