उप-कप्तान बनते ही अलग अंदाज में शुभनम गिल, तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड, फैंस हुए खुश
भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है. गिल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम किया. गिल ने 31 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था, और अब 50वें वनडे मैच में उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी (बुधवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया. गिल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम किया. गिल ने 31 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था, और अब 50वें वनडे मैच में उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.
हाशिम अमला का तोड़ा रिकॉर्ड
गिल ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन बनाने के मामले में साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा. अमला ने अपनी 51वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ था, जबकि गिल ने अपनी 50वीं पारी में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली. गिल को 2500 रन पूरे करने के लिए केवल 25 रनों की जरूरत थी और उन्होंने गस एटकिंसन द्वारा फेंके गए भारतीय पारी के 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मारकर यह लक्ष्य पूरा किया.
वनडे में सबसे तेज 2500 रन के रिकॉर्ड
- शुभमन गिल (भारत) – 50 इनिंग्स
- हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) – 51 इनिंग्स
- इमाम उल हक (पाकिस्तान) – 52 इनिंग्स
शानदार फॉर्म में गिल
शुभमन गिल भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं. 6 फरवरी को नागपुर में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने 96 गेंदों पर 87 रन बनाए थे. फिर, 9 फरवरी को कटक में खेले गए दूसरे वनडे में गिल ने 52 गेंदों पर 60 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की थी. अब, अहमदाबाद वनडे में उन्होंने शतक जड़ दिया, जो उनका वनडे इंटरनेशनल में सातवां शतक था.
गिल का तीनों प्रारूपों में शतक
शुभमन गिल ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक और टी20 इंटरनेशनल में भी एक शतक लगाया है. इस तरह वह तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. अहमदाबाद वनडे में गिल ने 95 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 14 चौके लगाए.
टीम में बदलाव
अहमदाबाद वनडे के लिए भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए थे. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम दिया गया, जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पिंडली में दर्द के कारण बाहर रहे. इनकी जगह कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. इंग्लैंड ने भी एक बदलाव किया और टॉम बैंटन को जेमी ओवर्टन की जगह टीम में शामिल किया.


