Shame On MI: हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के बाद फैंस में दिखा आक्रोश, कोई जर्सी तो कोई जला रहा कैप

Shame On MI: रोहित शर्मा को दरकिनार कर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाना फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है. अब मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों ने टीम के खिलाफ अलग-अलग तरीके से अपना विरोध जताना शुरू कर दिया है.

calender

Angry Mumbai Indians Fans: रोहित शर्मा को दरकिनार कर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाना फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है. अब मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों ने टीम के खिलाफ अलग-अलग तरीके से अपना विरोध जताना शुरू कर दिया है. मुंबई इंडियंस की टीम ने अचानक हार्दिक पांड्या को IPL 2024 के लिए कप्तान नियुक्त कर दिया. मुंबई इंडियंस ने उस रोहित शर्मा से कप्तानी का पद छीन लिया, जिस रोहित ने टीम को पांच बार IPL की ट्रॉफी दिलवाई है.

बता दें कि रोहित शर्मा के फैंस अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटा दिया है. रोहित शर्मा के कप्तानी के पद से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें फैंस मुंबई इंडियंस की जर्सी और कैप जलाते हुए नजर आ रहे हैं.

फैंस मुंबई इंडियंस को 'बॉयकॉट' करने के मूड में नजर रहे हैं. वहीं एक वीडियो में फैन ने मुंबई इंडियंस की जर्सी में आग लगा दी. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "आप इसी के हकदार हैं मुंबई इंडिंयस."

इसके अलावा एक दूसरे वीडियो में फैन मुंबई इंडियंस के कैप को जलाता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रशंसक पहले तो कैप को जमीन पर फेंकता है और फिर उसे पैरों से कुचलता है. इसके बाद वो मुंबई के कैप को आग में डाल देता है. इसी तरह रोहित के चाहने वालों ने मुंबई इंडियंस को लेकर विरोध जाहिर किया. वहीं ट्विटर पर "शेम ऑन एमआई" भी खूब ट्रेंड कर रहा है.

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस दिलाए 5 खिताब -

गौरतलब हो कि रोहित शर्मा ने मुंबई इडियंस को अपने नेतृत्व में कुल 5 IPL का खिताब दिलाया है. मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL की ट्रॉफी अपने नाम की. वहीं IPL 2024 से पहले हार्दिक पांड्या ने पलटी मारते हुए मुंबई इंडियंस के खेमे में वापसी की. इससे पहले हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस की कमान संभाल रहे थे. हार्दिक पांड्या ने साल 2022 और साल 2023 में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व किया और पहली बार में टीम को विजेता और दूसरी बार उपविजेता बनाया.

First Updated : Saturday, 16 December 2023