Asian Games: भारतीय निशानेबाजों का दबदबा कायम, पलक ने गोल्ड पर तो ईशा ने सिल्वर पर लगाया निशाना

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों का अब तक सबसे शानदार प्रदर्शन रहा है. भारत को शूटिंग में 17 पदक मिल चुके है. शुक्रवार को पलक गुलिया और ईशा सिंह ने दो-दो मेडल जीते है.

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

Asian Games 2023 India Shooting: एशियाई खेलों के छठे दिन की शुरुआत भी भारत के लिए अच्छी रही है. भारत के महिला और पुरुष निशानेबाजों ने मिलकर चार पदक भारत की झोली में डाले हैं. जिसमें दो स्वर्ण पदक शामिल है. भारत की पलक गुलिया और ईशा सिंह ने 10 मीटर एकल प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल देश के नाम किया. पलक और ईशा ने दो-दो मेडल अपने नाम किए है. भारत को शूटिंग में अब तक 17 पदक मिल चुके है.

भारतीय निशानेबाजों का दबदबा

भारत की पलक और ईशा सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रमश: गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. इससे पहले भारत की ईशा, पलक और दिव्या की तिकड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल भारत को दिलाया था.

पुरुष तिकड़ी जीता गोल्ड 

भारत के स्वप्निल कुलासे, ऐशवर्य प्रताप सिंह तोमर और अखिल श्योराण की तिगड़ी ने भारत को 50 मीटर राइफल इवेंट में गोल्ड मेडल दिया है. भारतीय निशानेबाजों ने कुल 1769 प्वाइंट्स हासिल करके विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है.

शूटिंग में भारत ने जीते 17 पदक

एशियन गेम्स में भारत अब तक 31 मेडल जीत चुका है. जिनमें आठ गोल्ड मेडल शामिल हैं. इसके अलावा भारत ने 11 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए है. भारत ने शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक सबसे ज्यादा मेडल जीते हैं. शूटिंग में भारत को 17 पदक मिले है. इसके साथ ही भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag