इंडियन प्रीमियर लीग में कोरोना ने दी दस्तक, ये दिग्गज कमेंटेटर हुआ कोविड पॉजिटिव, टूर्नामेंट रद्द होने का मंडराया खतरा

IPL 2023 से फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर खुद दी है।

calender

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें संस्करण से क्रिकेट प्रेमियों को मायूस कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि तीन साल के लंबे इंतजार के बाद अपने पुराने प्रारूप (फॉर्मेट) में लौटे IPL 2023 पर कोरोना का खतरा एक बार फिर से मंडराने लगा है।

कमेंटेटर आकाश चोपड़ा हुए कोरोना पॉजिटिव -

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा कोरोना की चपेट में आ गए हैं। आकाश चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकॉउंट पर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि, "कोविड ने मुझे फिर से बोल्ड कर दिया है। मैं सी वायरस की चपेट में फिर से आ गया हूं। हालांकि, काफी हल्के लक्षण हैं और स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है। कुछ दिन कमेंट्री ड्यूटी से दूर रहूंगा। उम्मीद करता हूं कि जोरदार कमबैक करूंगा।"

आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में कोरोना के चलते IPL का मजा काफी किरकिरा हुआ है। खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के चलते साल 2020 में टूर्नामेंट को बीच में ही समाप्त करना पड़ा था। इसके साथ ही अगले दो साल भी IPL के मुकाबले कड़ी पाबंदियों के बीच खेले गए थे।

दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत आज गुजरात टाइटंस से -

IPL 2023 में दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आज रात दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर पिछले सीजन की विजेता गुजरात टाइटंस के साथ होनी है। दिल्ली कैपिटल्स को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं हार्दिक पांड्या के कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी मात थी।

अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स तीन साल बाद खेलेगी और डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में दिल्ली की टीम को पहली जीत की तलाश होगी। वहीं इस मुकाबले में भी गुजरात टाइटंस की टीम अपने विजय रथ को जारी रखना चाहेगी।

First Updated : Tuesday, 04 April 2023