शिखर धवन ने करीब 2 साल बाद अपने बेटे जोरावर से मुलाकात की। 2 साल के लम्बे इंतजार के बाद जैसे ही उन्होंने अपने बेटे को देखा तो वे उससे दूर नहीं रह सके और दौड़कर अपने बेटे जोरावर को गोद में उठा लिया। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर यह भावुक वीडियो शेयर किया। दरअसल, धवन के बेटे जोरावर अगस्त 2020 से ऑस्ट्रेलिया में हैं। प्रतिबंधों और प्रोटोकॉल के कारण धवन 2020 से अपने बेटे से नहीं मिल पाए हैं। जोरावर अपनी बहन आलिया के साथ अपने पिता से मिलने आया था।
बेटे का साथ मिलना भावुक क्षण
भारतीय सलामी बल्लेबाज धवन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मुझे अपने बेटे से मिले 2 साल हो गए हैं। उसके साथ खेलना, उसे गले लगाना, बातें करना, यह बहुत भावुक क्षण है... यह एक ऐसा क्षण है जो हमेशा याद रहेगा। टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद रिद्धिमान साहा ने किए बड़े खुलासे, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली पर साधा निशाना
पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे ध्वन
धवन फिलहाल टीम से बाहर हैं और अगले महीने होने वाले आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे। धवन पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह अवकाश के दौरान अपने बेटे के साथ समय बिता रही हैं। पिछले साल खबर आई थी कि शिखर धवन और आयशा मुखर्जी अलग हो गए हैं। उनके तलाक की खबरें सुर्खियों में थीं। First Updated : Wednesday, 19 February 2025