मुंबई को Verma ने लगाया जीत का 'तिलक', श्रेयस एण्ड कंपनी को 6 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने धर्मशाला में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूत किया. तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रन की तूफानी पारी खेलकर मुंबई को यादगार जीत दिलाई.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के बेहद रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत कर ली. गुरुवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीजन के 58वें मैच में मुंबई ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की. इस मुकाबले के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम को यादगार जीत दिलाई.

पंजाब ने बनाया 200 का स्कोर

मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. पंजाब की ओर से बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत दिलाई और मध्यक्रम ने भी तेजी से रन जुटाए, जिससे टीम 200 रन के आंकड़े तक पहुंचने में सफल रही.

201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही. सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. हालांकि बीच के ओवरों में मुंबई ने कुछ विकेट गंवा दिए, लेकिन तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाल लिया.

तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी

तिलक वर्मा ने धर्मशाला में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए. अपनी पारी में तिलक ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

तिलक की इस पारी ने मैच का पूरा रुख बदल दिया. जब मुंबई पर दबाव बढ़ता दिख रहा था, तब उन्होंने बड़े शॉट लगाकर पंजाब की उम्मीदों को तोड़ दिया. आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में मुंबई ने शानदार संयम दिखाया और अहम जीत अपने नाम कर ली.

इस हार के साथ पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सीजन की शुरुआत में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाली पंजाब टीम अब लगातार पांचवीं हार झेल चुकी है. शुरुआती सात मैचों में अजेय रहने वाली टीम का प्रदर्शन अचानक लड़खड़ा गया है, जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी राह कठिन हो गई है.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो