DC vs PBKS: दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबला आज, जानिए किस टीम का पलड़ा है भारी, ये हो सकती है संभावित प्लेइंग XI

IPL 2023 का 59वां मुकाबला शनिवार 13 मई को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का अभी तक का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 का 59वां मुकाबला शनिवार 13 मई को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का अभी तक का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। जबकि पंजाब ने 8वें नंबर पर मौजूद है। पंजाब ने 11 मुकाबलों में से 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

बता दें कि इस मुकाबले में दोनों ही टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ सकती हैं। दिल्ली और पंजाब की टीमें अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती हैं। दिल्ली कैपिटल्स अपने घरेलू मैदान पर मुकाबला खेलेगी। इस वजह से इसका उसे फायदा मिल सकता है। डेविड वॉर्नर के नेतृत्व वाली दिल्ली की टीम का इस सीजन में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने मात्र 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 6 मुकाबलों में उसे हार शिकस्त झेलनी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 27 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा था। दिल्ली अब पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान में होगी, दिल्ली को अपने मुकाबले में भी पंजाब किंग्स से भिड़ना है, यह मुकाबला 17 मई को खेला जाएगा।

बात करें पंजाब किंग्स की तो उसे पिछले दो मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है, उसे कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस ने मात दी थी। लेकिन इस मुकाबले में शिखर धवन के नेतृत्व वाली टीम जीत की पटरी में लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पंजाब किंग्स के लिए इस मुकाबले में सैम करन गेम चेंजर साबित हो सकते हैं, नाथन एलिस और हरप्रीत बरार को भी पंजाब की टीम प्लेइंग इलेवन में रख सकती है।

दिल्ली और पंजाब की संभावित प्लेइंग XI -

दिल्ली कैपिटल्स -

डेविड वार्नर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, रिले रोसौव/रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, अमन खान, ललित यादव, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा।

पंजाब किंग्स -

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, सैम करन, शाहरुख खान, ऋषि धवन, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

calender
13 May 2023, 06:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो