IND vs ENG: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार 2 फरवरी से विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने इस टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है.

Dheeraj Dwivedi

England Playing XI For 2nd Test Against India: शुक्रवार 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की टीम में वापसी देखने को मिली है.

वहीं स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर को डेब्यू करने का मौका मिला है. हैदराबाद में खेले गए इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 190 रनों से पीछे होने के बाद भी 28 रनों से जीत दर्ज की थी. 

गौरतलब हो कि भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 से 6 फरवरी के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां पर भी हमें स्पिन फ्रेंडली ट्रैक देखने के लिए मिल सकता है. इंग्लिश टीम 5 मैचों की इस सीरीज में 1-0 बढ़त बना ली है. 

आपको बता दें कि प्रमुख स्पिन गेंदबाज जैक लीच चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे. ऐसे में उनकी जगह युवा स्पिनर शोएब बशीर को डेब्यू करने का मौका मिला है. इसके अलावा मार्क वुड की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को टीम में शामिल किया गया है. दूसरे टेस्ट में भी इंग्लिश टीम 3 स्पिनर्स और एक तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर नजर आएगी.

वहीं पहले टेस्ट मैच में भी इंग्लिश टीम महज एक तेज गेंदबाज के साथ मैदान में उतरी थी. हालांकि हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में मार्क वुड प्लेइंग इलेवन में शामिल थे, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में मार्क वुड के स्थान पर जेम्स एंडरसन को टीम में शामिल किया गया है. इस तरह टीम में जेम्स एंडरसन एकमात्र तेज गेंदबाज हैं.

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन - 

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर, बल्लेबाज), टॉम हार्टले, रेहान अहमद, शोएब बशीर और जेम्स एंडरसन.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag