IND Vs ENG: इंग्लैंड टीम की बढ़ी मुश्किलें, दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकता है ये स्टार खिलाड़ी

IND Vs ENG 2nd Test: भारत के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में जैक लीच चोटिल हो गए थे. ऐसे में दूसरे टेस्ट में जैक लीच की जगह शोएब बशीर खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

Dheeraj Dwivedi

IND Vs ENG 2nd Test: भारत के खिलाफ शुक्रवार 2 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है. चोटिल होने के चलते इंग्लैंड के सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज जैक लीच दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की तरफ से 20 वर्षीय युवा स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैक लीच को पूरी तरह फिट होने में ज्यादा समय लग सकता है. वहीं इस सीरीज के बाकी बचे हुए मैचों में जैक लीच हिस्सा ले पाएंगे या नहीं इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि इंग्लैंड की टीम में ने अभी तक जैक लीच के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है.

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि जैक लीच के बायां घुटना चोटिल है. बुधवार 31 जनवरी को जैक लीच मैदान पर अभ्यास करने के लिए भी नहीं पहुंचे. जैक लीच को भारत के खिलाफ खेले गए हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन ही यह चोट लग गई थी.

लेकिन इसके बाद भी जैक लीच ने मैच में खेलना जारी रखा और इंग्लैंड की जीत में अहम किरदार निभाया. लेकिन अब इंग्लैंड की टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है और जैक लीच को रिकवर होने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा. शोएब बशीर वीजा मिलने के बाद भारत पहुंच चुके हैं और दूसरे टेस्ट मैच में बशीर के खेलने की पूरी उम्मीद है.

इंग्लिश टीम को जैक क्राउली के फिट होने की संभावना -

इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली भी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं. लेकिन इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने जैक क्राउली को लेकर अपडेट जारी किया है. इंग्लिश कप्तान का कहना है कि जैक क्राउली अभी तक दूसरे टेस्ट खेलने की रेस में बरकरार हैं.

बेन स्टोक्स ने कहा है कि, "जैक क्राउली टफ हैं. हमें पूरी उम्मीद है कि वो दूसरे टेस्ट में खेल सकेंगे. जैक क्राउली के बारे में नहीं कहा जा सकता है. हमें कुछ और दिन देखना पड़ेगा कि क्या होता है."

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag