Hardik Pandya: रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के बने कप्तान, 2013 से टीम का कर रहे थे नेतृत्व

IPL 2024: फ्रेंचाइजी ने टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को उनके पद से हटा दिया है. रोहित के स्थान पर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान चुना गया है.

calender

Hardik Pandya: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा निर्णय लिया है. फ्रेंचाइजी ने टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को उनके पद से हटा दिया है. रोहित 2013 से टीम के कप्तान थे. रोहित के स्थान पर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान चुना गया है.

इस परिवर्तन पर को लेकर मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा, 'यह विरासत निर्माण और भविष्य के लिए तैयार रहने के एमआई दर्शन के प्रति सच्चे रहने का हिस्सा है. मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन और रिकी से लेकर रोहित तक हमेशा असाधारण नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है. इसी विचारधारा के अनुरूप हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे.'

बता दें कि पांड्या इससे पहले गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे. गुजरात पांड्या की कप्तानी में चैंपियन भी बनी थी. हार्दिक की वापसी के साथ ही उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंप दी गई है. रोहित शर्मा मुंबई के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. टीम उनकी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनी. मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता.

First Updated : Friday, 15 December 2023
Topics :