भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत दर्ज की है. न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने तीसरी बार यह खिताब जीता. मैच के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जश्न का माहौल था. खिलाड़ी, कोच और परिवार वाले सब खुशी से झूम रहे थे. इसी बीच ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं.
जीत के बाद स्टेज पर हार्दिक और माहिका साथ नजर आए. वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते, साथ में लेटे और जश्न मनाते दिख रहे हैं. एक क्लिप में माहिका हार्दिक को गाल पर किस करती नजर आ रही हैं, जबकि हार्दिक तिरंगे में लिपटे हुए हैं. ये पल देख फैंस खुशी से ज्यादा गुस्सा में आ गए. सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करने लगे.
एक वायरल वीडियो में हार्दिक और माहिका साथ डांस करते दिखे हैं. वे टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर मस्ती में नाच रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री इतनी अच्छी है कि लोग कह रहे हैं "कपल गोल्स!" हार्दिक ने पोस्ट-मैच इंटरव्यू में माहिका को अपना लकी चार्म बताया. उन्होंने कहा कि जब से माहिका उनकी जिंदगी में आई हैं, उन्हें लगातार जीत मिल रही है.
ये वीडियो देखकर फैंस खुश हैं. लोग कमेंट कर रहे हैं "हार्दिक और माहिका की जोड़ी कमाल की", "जीत के साथ प्यार का जश्न", "कपल की केमिस्ट्री देखकर मजा आ गया." वहीं कुछ फैंस हार्दिक और माहिका का स्टेज पर लेटने वाला वीडियो देख भड़क रहे हैं. दोनों जीत के बाद स्टेज पर साथ में लेटे हुए दिखाई दिए थे.
बता दें, हार्दिक और माहिका का रिश्ता 2025 से सार्वजनिक है. वे अक्सर साथ दिखते हैं और एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं. यह जीत उनके लिए और भी खास बन गई.
हार्दिक इस जीत में अहम थे. फाइनल में उन्होंने महत्वपूर्ण ओवर फेंके. उन्होंने कहा कि 2024 के फाइनल का अंतिम ओवर उनके दिमाग में था, इसलिए उन्होंने दबाव नहीं लिया. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए. संजू सैमसन (89), अभिषेक शर्मा (52) और ईशान किशन (54) ने अर्धशतक लगाए. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (4 विकेट), अक्षर पटेल (3 विकेट) और हार्दिक (1 विकेट) ने कमाल किया. न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 पर ऑलआउट हो गई. First Updated : Monday, 09 March 2026