BCCI के 131 करोड़ रुपए की प्राइज मनी का सूर्या-गंभीर और खिलाड़ियों के बीच कैसे होगा बंटवारा? अपडेट आया सामने

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. ट्रॉफी के साथ-साथ ICC और BCCI के तरफ से भी खिलाड़ियों को प्राइज मनी दी गई है. ऐसे में आइए जानते हैं इस करोड़ो की प्राइज मनी का बटवारा कैसे किया जाएगा.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराकर तीसरी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की. यह लगातार दूसरी बार जीत है, जो क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है. 

इस शानदार जीत पर बीसीसीआई ने टीम को 131 करोड़ रुपये की बड़ी ईनामी राशि का ऐलान किया है. यह राशि 2024 के 125 करोड़ से ज्यादा है और अब तक की सबसे बड़ी है. ऐसे में आइए जानते हैं किस खिलाड़ी को कितने रुपए दिए जाएंगे.

BCCI की ईनामी राशि 

BCCI ने 10 मार्च को इस राशि का ऐलान किया. इस राशि को खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्टर्स में बांटा जाएगा. इससे पहले 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर 125 करोड़ दिए गए थे. अब यह रिकॉर्ड टूट गया है.

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और अन्य पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है. बोर्ड ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मान है और टीम को आगे भी सफलता की शुभकामनाएं हैं.

ICC से भी मिली प्राइज मनी

बीसीसीआई की राशि से पहले टीम को आईसीसी से भी अच्छी कमाई हुई है. चैंपियन टीम को आईसीसी की ओर से लगभग 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 27.48 करोड़ रुपये) मिले हैं. कुल मिलाकर खिलाड़ियों की कमाई बहुत ज्यादा हो गई है. टूर्नामेंट का कुल प्राइज पूल रिकॉर्ड स्तर का था.

राशि का कैसे होगा बंटवारा?

बीसीसीआई ने अभी तक राशि के सटीक बंटवारे की पूरी डिटेल नहीं दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह राशि पद के आधार पर बांटी जाएगी. 15 खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा हिस्सा मिलेगा, जबकि कोच, सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्टर्स को उनकी भूमिका के अनुसार कम राशि दी जाएगी. खिलाड़ियों को 'लायंस शेयर' मिलने की उम्मीद है. 

सपोर्ट स्टाफ की राशि 'हायरार्की' के आधार पर तय होगी. जल्द ही आधिकारिक बंटवारा सामने आ सकता है. यह ईनामी राशि टीम के सदस्यों के लिए बहुत बड़ी है. हर खिलाड़ी के खाते में मोटी रकम आएगी, जो उनकी मेहनत का इनाम होगी. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag