टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए आज का मुकाबला करो या मरो वाला हो गया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत का सामना जिंबाब्वे से होने जा रहा है, जहां हार टीम के सेमीफाइनल सपनों पर पानी फेर सकती है. दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भारत के सामने अब बड़े अंतर से जीत के साथ नेट रन रेट सुधारने की चुनौती है. करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं.
जिंबाब्वे ने इस टूर्नामेंट में सबको चौंकाया है, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराया. लेकिन भारत के लिए यह मैच सिर्फ दो अंकों का नहीं, बल्कि सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने का आखिरी मौका है. आइए जानते हैं इस मैच से जुड़े सभी अहम सवालों के जवाब.
2015: जिंबाब्वे ने हरारे में भारत को 10 रनों से हराया, जिंबाब्वे 145/7; भारत 135/9, कप्तान- अजिंक्य रहाणे, 2015- सीरीज 1-1 से बराबर रही
2016: जिंबाब्वे ने हरारे में भारत को 2 रनों से हराया, जिंबाब्वे 170/6; भारत 168/6, कप्तान- एमएस धोनी
2024: जिंबाब्वे ने हरारे में 13 रनों से भारत को हराया, जिंबाब्वे 115/9; भारत 102/10; कप्तान शुभमन गिल
जिंबाब्वे ने तीनों बार पहले बैटिंग करते हुए भारत को हराया, तीनों जीत हरारे में हुईं. कप्तान अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी और शुभमन गिल की टीमों को हराया. चेन्नई में जिंबाब्वे पहले बैटिंग करना चाहेगा. भारत को इस टूर्नामेंट में लक्ष्य का पीछा करते हुए हार मिली है.
2022 वर्ल्ड कप में भारत ने मेलबर्न में जिंबाब्वे को 71 रनों से हराया
भारत 186/5, जिंबाब्वे 115, कप्तान रोहित शर्मा
केएल राहुल 51, सूर्यकुमार यादव नाबाद 61 रन, अश्विन 3/22
सुपर-8 पॉइंट्स टेबल का ग्रुप-1 खेले जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रनरेट
वेस्ट इंडीज 1 1 0 0 2 5.350
द.अफ्रिका 1 1 0 0 2 3.880 (या 3.800)
भारत 1 0 1 0 0 -3.880
जिंबाब्वे 1 0 1 0 0 -5.350 ग्रुप-2 में इंग्लैंड टॉप पर है, लेकिन ग्रुप-1 में भारत के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण है.
संजू
ईशान
सूर्या
तिलक
हार्दिक
अक्षर
कुलदीप
वरुण
बुमराह
अर्शदीप
उम्मीद बेहद कम है. वो पिता के इलाज के लिए कल दिल्ली में थे.भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 सफरअमेरिका को 29 रनों से हराया.
नामीबिया को 93 रनों से हराया
पाकिस्तान को 61 रनों से हराया
हॉलैंड को 17 रनों से हराया
सुपर-8: 22 फरवरी- द.अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, अहमदाबाद
सुपर-8: 26 फरवरी- भारत vs जिंबाब्वे, चेन्नई
सुपर-8: 1 मार्च - भारत vs वेस्ट इंडीज, कोलकाता
टीम इंडिया 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम, भारत ने 2007 और 2024 में जीती वर्ल्ड कप ट्रॉफी. भारत है टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन, भारत 10वीं बार खेल रहा है टी-20 वर्ल्ड कप.
जिंबाब्वे 7वीं बार खेल रहा है टी-20 वर्ल्ड कप, जिंबाब्वे पहली बार सुपर-8 में पहुंचा. सेमीफाइनल में पहुंचने का भारत के लिए आसान रास्ता- भारत जिंबाब्वे को बड़े अंतर से हराना होगा. उम्मीद करे कि दक्षिण अफ्रिका गुरुवार को विंडीज को हरा दे. ऐसे में विंडीज के खाते में सुपर-8 में सिर्फ 1 जीत होगी. तब भारत और दक्षिण अफ्रीका 2-2 जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.
भारत बनाम जिंबाब्वे, सुपर-8 मैच का LIVE टेलिकास्ट Star Sports Network's TV channels पर होगा. Live streaming JioHotstar app and website पर होगा. मैच शाम के 7 बजे, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. भारत के लिए ये करो या मरो मुकाबला बन गया है. First Updated : Thursday, 26 February 2026