IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का 11 साल पुराना रिकॉर्ड, लगाया इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए IPL 2023 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से जीत मिली। अजिंक्य रहाणे ने विस्फोटक पारी खेलते हुए धोनी का एक रिकॉर्ड धराशायी किया।

calender

मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए IPL 2023 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से जीत मिली। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 11 गेंद शेष रहते ही प्राप्त कर लिया।

बता दें कि अंजिक्य रहाणे का इस जीत में बेहद खास योगदान रहा, रहाणे ने विस्फोटक पारी खेलते हुए कई खास उपलब्धि अपने नाम की हैं। रहाणे ने IPL 2023 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया और चेन्नई सुपर किंग्स कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 11 साल पुराना रिकॉर्ड भी धराशायी कर दिया।

अजिंक्य रहाणे ने जड़ा इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक -

आपको बता दें कि भारतीय टीम से एक साल से अधिक समय से बाहर चल रहे अंजिक्ये रहाणे ने IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला मुकाबला खेलते ही बेहद शानदार प्रदर्शन किया। रहाणे ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और ये IPL 2023 में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए है। रहाणे ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 61 रनों की धमाकेदार पारी खेली, उनकी इस पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

अजिंक्य रहाणे ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का 11 साल पुराना रिकॉर्ड -

आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे ने 19 गेंद पर ये अर्धशतक लगाकर मोईन अली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, मोईन अली ने साल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 19 गेंदों पर ही अर्धशतक जमाया था।

इस सूची में टॉप पर सुरेश रैना का नाम कायम है, रैना ने साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। वहीं अंजिक्ये रहाणे ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 11 साल पुराना रिकॉर्ड भी धराशायी कर दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2012 में 20 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था।

First Updated : Sunday, 09 April 2023