IPL 2023 CSK vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतना चाहते हैं माही, बोलें- हम जो चाहते हैं उससे बहुत...

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा हम जो चाहते हैं अभी उससे बहुत दूर हैं, लेकिन हम हर मुकाबले में कुछ अच्‍छा करना चाहते हैं। इतना ही नहीं धोनी ने तुषार देशपांडे की तारीफ भी की।

calender

IPL के 16वें सीजन के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में कुल 157 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 159 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

रायडू ने चौका मारकर मुकाबले को जिताया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान इस जीत के बाद बेहद खुश दिखे। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी ने बेहतर प्रदर्शन करते रहने पर जोर दिया। आपको बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि यह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी IPL सीजन हो सकता है।

माही ने खुद भी कहा था कि वह अपना आखिरी IPL मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेलना चाहेंगे। ऐसे में माही ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद IPL खिताब जीतने की तरफ इशारा किया। माही ने कहा कि हम जो चाहते हैं अभी उससे बहुत दूर हैं।

माही ने किया इशारा -

मुकाबला खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि, "हमें नहीं भूलना चाहिए कि हमने दीपक चाहर को पहले ओवर के बाद गंवा दिया। इसके बाद स्पिनर्स ने बहुत अच्‍छी गेंदबाजी की। हम मुंबई को 160 रनों तक रोक पाए यह बहुत अच्‍छी बात है। मुझे लगता है कि तुषार पांडे गेंदबाजी में सुधार कर सकते हैं। खासतौर पर जिस तरह से तुषार ने रोहित को आउट किया। वहीं जिस तरह से अज‍िंक्‍य रहाणे आउट हुए वह हमारे लिए थोड़ा दुखद था। हम जो चाहते हैं, हम उससे अभी बहुत दूर हैं, लेकिन हम हर मुकाबले में कुछ अच्‍छा करना चाहते हैं।"

पिछला सीजन (2022) नहीं था अच्छा -

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार IPL का खिताब जीता है। माही 42 साल के होने वाले हैं। पिछला सीजन (2022) उनका खराब रहा था। चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान भी बदला था, लेकिन बाद में माही को फिर कप्तान बना दिया था। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि महेंद्र सिंह धोनी IPL खिताब जीत पाते हैं या नहीं।

First Updated : Sunday, 09 April 2023