CSK vs DC: चेन्नई पिच पर आज किसका जलवा, बल्लेबाज चमकेंगे या स्पिनर्स का राज?
आज IPL 2026 का 18वां रोमांचक मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में भिड़ेंगी, जहां धांसू बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी का जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा.

आईपीएल 2026 में आज शनिवार को डबल हेडर का रोमांच देखने को मिलेगा. दिन के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस मैच का टॉस 7 बजे होगा. पांच बार की चैंपियन सीएसके अभी तक खाता नहीं खोल पाई है और अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स तीन मैचों में दो जीत के साथ चौथे स्थान पर मजबूत स्थिति में है.
मैच का समय और स्थिति
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह मुकाबला सीएसके के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को मात्र एक रन से हराकर आत्मविश्वास से भरपूर है. दोनों टीमें सीजन के अपने चौथे मैच में उतर रही हैं.
चेन्नई की पिच रिपोर्ट
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को भरपूर सहायता प्रदान करती है. छोटी बाउंड्री होने के कारण चौके-छक्के लगाना आसान होता है. पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने यहां 210 रनों का लक्ष्य चेज कर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल चेज दर्ज किया था.
शनिवार को भी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. पिच पर स्पिनर्स को भी थोड़ी मदद मिलने की उम्मीद है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.
एमए चिदंबरम स्टेडियम का IPL रिकॉर्ड
-
मैच: 92
-
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 51 (55.43%)
-
टारगेट चेज करते हुए जीते गए मैच: 40 (44.57%)
-
टॉस जीतकर जीते गए मैच: 48 (52.17%)
-
टॉस हारकर जीते गए मैच: 44 (47.83%)
-
हाईएस्ट स्कोर: 246/5
-
लोएस्ट स्कोर: 70
-
हाईएस्ट स्कोर इन चेज: 210/5
-
पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर: 164.36
-
औसत रन प्रति ओवर: 8.08
-
औसत रन प्रति विकेट: 26.07
CSK और DC का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है. सीएसके ने 19 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 12 मुकाबलों में सफल रही है. सीजन की पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब चेन्नई पर अपने अनुभवी बल्लेबाजों का अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा. दिल्ली की मजबूत फॉर्म के खिलाफ सीएसके को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करना होगा.


