बारिश के कारण रद्द हुआ आईपीएल 2026 का फाइनल मैच, तब क्या होगा! इस टीम को मिलेगी जीत IPL का अनौखा नियम

IPL 2026 का फाइनल रविवार 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है, लेकिन बारिश ने फैंस और दोनों टीमों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अहमदाबाद समेत गुजरात के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

calender

अहमदाबाद: IPL 2026 का फाइनल रविवार 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है, लेकिन बारिश ने फैंस और दोनों टीमों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अहमदाबाद समेत गुजरात के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अहमदाबाद में 60 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा   

IMD वैज्ञानिक रामाश्रय यादव के मुताबिक 31 मई को अहमदाबाद में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 4 जून तक गुजरात, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में तेज हवाओं, बिजली और बारिश के आसार हैं। हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

आज 30 मई को अरावली, महिसागर, पंचमहाल और दाहोद में कुछ जगह भारी बारिश का अनुमान है। दीव, दमन और दादरा-नगर हवेली में भी मौसम खराब रहेगा। मछुआरों को अगले पांच दिन समंदर में न जाने की सलाह दी गई है। बारिश से तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है।

बारिश से मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?   

IPL प्लेऑफ नियमों के तहत फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा जाता है। मैच पूरा कराने के लिए मुख्य दिन और रिजर्व डे, दोनों पर 120-120 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिलता है।

अगर बारिश के कारण पूरा मैच नहीं हो पाता तो पहले ओवर घटाकर मुकाबला कराने की कोशिश होगी। नतीजे के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी है। 

मैच शुरू होने के बाद बारिश आई तो डकवर्थ-लुईस नियम से विजेता तय होगा। समय बहुत कम बचा और मौसम ने साथ दिया तो सुपर ओवर से भी फैसला हो सकता है।

रिजर्व डे भी धुला तो कौन बनेगा चैंपियन?   

IPL नियम 16.11.2 के अनुसार अगर फाइनल और रिजर्व डे दोनों दिन मैच या सुपर ओवर नहीं हो पाता, तो लीग स्टेज में ऊपर रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

हालांकि इस बार IPL 2026 फाइनल के लिए आधिकारिक तौर पर कोई रिजर्व डे घोषित नहीं किया गया है। 2023 में चेन्नई-गुजरात फाइनल में 28 मई को एक भी गेंद नहीं फेंकी गई थी। फिर 29 मई को मैच हुआ था और नतीजा निकला था।

इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने हैं। अगर दोनों दिन खेल नहीं हो पाया, तो पॉइंट्स टेबल में बेहतर रैंक वाली टीम सीधे ट्रॉफी उठाएगी। लीग स्टेज के हिसाब से वह टीम RCB है।

फिलहाल सबकी नजरें अहमदाबाद के मौसम पर टिकी हैं। बारिश सिर्फ मैच ही नहीं, पूरे सीजन का चैंपियन भी तय कर सकती है। First Updated : Saturday, 30 May 2026