नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई 2026, रविवार की रात खेला जाएगा। मैच से पहले हुए टॉस में RCB के कप्तान रजत पाटीदार को किस्मत का साथ मिला। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आपको बताते चलें कि आईपीएल इतिहास में अभी तक खेले गए 18 फाइनल मुकाबलों में कुल 8 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 बार जीत दर्ज की है। इसी रिकॉर्ड के साथ यह फाइनल मैच और भी रोमांचक हो जाता है।
अवगत करवाते चलें कि यह मैच अहमदाबाद में पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा। यह दो सेंटर पिचों में से एक है। यह मिली-जुली मिट्टी वाली पिच है, जिस पर T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खूब रन बने थे। हालांकि, एरॉन फिंच का मानना है कि यह पिच थोड़ी धीमी हो सकती है। उनका कहना है कि अगर तेज़ गेंदबाज़ गेंद की लेंथ थोड़ी पीछे खींचकर गेंदबाज़ी करें, तो मैच काफी दिलचस्प हो सकता है। यह वही विकेट है जहाँ RCB ने पिछले साल खिताब जीता था।
RCB कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस के वक्त कहा, "अच्छी विकेट है, 40 ओवर में इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा। हम उन्हें जल्दी आउट करने की कोशिश करेंगे। पिछले साल की बहुत सारी यादें हैं, लेकिन अब 2026 है। जीतने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। वर्तमान में रहना ज़रूरी है। यहाँ दर्शकों की वजह से खेलना बहुत पसंद है। टीम वही है।"
वहीं गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने विश्वास के साथ कहा, "हम पहले बैटिंग करते। उम्मीद है कि हम रन बनाकर विपक्षी टीम पर दबाव डालेंगे। यह एक आम विकेट है, इस पर यह तीसरा मैच है। हो सकता है कि तेज़ गेंदबाज़ों को शुरुआती 2-3 ओवरों में कुछ मूवमेंट मिले। हम तरोताज़ा महसूस कर रहे हैं और पूरी तरह तैयार हैं। यह सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक है, यहाँ खेलना हमेशा ही एक सम्मान की बात होती है। अर्शद, साई (किशोर) की जगह टीम में वापस आए हैं।"
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, जैकब डफी, रसिख सलाम
आरसीबी इंपेक्ट प्लेयर विकल्प - वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स
शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, कागिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
जीटी इंपेक्ट प्लेयर विकल्प प्रिसिध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर
First Updated : Sunday, 31 May 2026