IPL 2026 का शेड्यूल दो फेज में होगा जारी, पहले फेज का डेट आया सामने जानें टूर्नामेंट से जुड़ी A टू Z उपडेट

आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी जानकारी सामने आई है. इस बार आईपीएल का फिक्स्चर दो हिस्सों में जारी किए जाएंगे, जिसमें पहला हिस्सा 2-3 दिन के अंदर आने वाला है.

calender

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का इंतजार क्रिकेट फैंस को बेसब्री से है, लेकिन अभी तक टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल सामने नहीं आया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने फैसला किया है कि इस बार फिक्स्चर दो हिस्सों में जारी किए जाएंगे.

पहला हिस्सा जल्द ही आने वाला है, जबकि दूसरा हिस्सा बाद में घोषणा किया जाएगा. यह बदलाव पिछले कुछ चुनाव वाले सालों में भी देखा गया है.

शेड्यूल में देरी का मुख्य कारण

इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु जैसे राज्यों में चुनाव आयोग अभी तक तारीखें घोषित नहीं कर पाया है. इन राज्यों में कोलकाता, चेन्नई और गुवाहाटी जैसे बड़े स्टेडियम हैं, जहां आईपीएल के मैच खेले जाते हैं.

चुनाव के दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सरकारी नियमों के कारण मैचों में टकराव हो सकता है. इसलिए बीसीसीआई सावधानी बरत रहा है और चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहा है.

दो चरणों में शेड्यूल जारी करने का प्लान

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने हाल ही में ऑनलाइन बैठक की. इसमें तय हुआ कि सीजन 19 का शेड्यूल दो फेज में आएगा. पहला फेज शुरुआती 13-14 दिनों के मैचों का होगा, जिसमें लीग के शुरुआती राउंड शामिल होंगे.

यह हिस्सा 6 या 7 मार्च तक जारी हो सकता है. दूसरा फेज तब आएगा, जब चुनाव आयोग चुनाव की तारीखें बता देगा. इससे बाकी मैचों को आसानी से फिट किया जा सकेगा.

टूर्नामेंट की संभावित तारीखें और अन्य अपडेट

पहले आईपीएल ने बताया था कि सीजन 26 मार्च से शुरू होगा, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत 28 मार्च हो सकती है और फाइनल 31 मई को. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने घोषणा की है कि वे चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने 5 मैच खेलेंगे. ओपनिंग मैच भी यहीं होने की उम्मीद है. गत चैंपियन की परंपरा के अनुसार पहले मैच की मेजबानी करते हैं. प्लेऑफ और फाइनल भी बेंगलुरु में हो सकते हैं. 

बीसीसीआई के आईपीएल सीओओ हेमंग अमीन ने फ्रेंचाइजियों को बताया है कि प्रैक्टिस सेशन के गाइडलाइंस अगले हफ्ते मिलेंगे. कप्तानों की मीटिंग की जानकारी भी जल्द आएगी. First Updated : Wednesday, 04 March 2026

Topics :