IPL 2025 में Kane Williamson को नहीं मिला कोई खरीददार, अब हिंदी में किया एनालिस्ट, संजू की बैटिंग को किया डिकोड

आईपीएल 2025 में केन विलियमसन अनसोल्ड रहे. किसी ने खरीदने में रुचि नहीं दिखाई. फिलहाल, केन हिंदी में कॉमेंट्री करते हुए दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने सैमसन की बैटिंग का एनालिसिस किया.

calender

आईपीएल 2025 में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को कोई खरीदार नहीं मिला. उन्होंने टूर्नामेंट के लिए अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी थी, लेकिन कोई भी टीम उन्हें खरीदने के लिए इच्छुक नहीं दिखी. अब वह इस टूर्नामेंट में कॉमेंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां वह अक्सर हिंदी पैनल पर दिखाई दे रहे हैं. एक दिलचस्प घटनाक्रम तब हुआ, जब विलियमसन ने हिंदी में संजू सैमसन की बैटिंग का एनालिसिस किया.

केन विलियमसन ने हिंदी में किया संजू सैमसन का विश्लेषण

वीडियो में केन विलियमसन को बल्ला पकड़े हुए देखा जा सकता है. उन्होंने पहले अंग्रेजी में कहा कि आज हमारे पास संजू सैमसन की मास्टरक्लास है और फिर हिंदी में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो (संजू सैमसन) शॉर्ट बॉल पर बहुत मजबूत हैं और बॉक्स (क्रीज) में डीप जाकर खेलते हैं. वो पीछे जाकर भी खेलते हैं और फ्रंट लेग का उपयोग करते हैं. उनके हाथ घुमाने से वह गेंद को लेग साइड में धकेलने में सक्षम होते हैं और साथ ही वह अपना वेट ट्रांसफर करके पूरी ताकत से शॉट्स मारते हैं.

इसके बाद, उन्होंने हिंदी में कहा कि वो शॉर्ट बॉल के बहुत बेहतरीन खिलाड़ी हैं. वह अलग-अलग लेंथ की गेंदों पर दबाव बना देते हैं. टी20 फॉर्मेट में बॉलर हार्ड लेंथ हिट करना चाहता है, जो संजू को अच्छे से पता है. कुछ क्षेत्रों में आप उन्हें टारगेट कर सकते हैं, लेकिन उनके जैसे शानदार खिलाड़ी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.

विलियमसन की हिंदी की तारीफ

विलियमसन द्वारा बोली गई हिंदी ने सभी को चौंका दिया. हालांकि, यह हिंदी उन्होंने खुद से नहीं बोली थी, बल्कि इसे एआई की मदद से उनके स्वर में ट्रांसलेट किया गया था. 

संजू सैमसन की कप्तानी पर बदलाव

संजू सैमसन ने आईपीएल के शुरुआती दोनों मैच खेले, लेकिन कप्तानी नहीं की. उनकी जगह रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली. First Updated : Thursday, 27 March 2025

Topics :