IND vs ENG: मुकाबले से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बुमराह टीम से हुए बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्रैक्टिस के दौरान घुटने में चोट लग गई है, जिसके चलते वह टीम से बाहर हो गए है.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. हालांकि सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरी भारतीय टीम को मैच शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा, जब स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए.

टीम से बाहर हुए शुभमन गिल

टॉस के दौरान कप्तान शुभमन गिल ने बुमराह की गैरमौजूदगी की वजह बताते हुए कहा कि दूसरे वनडे के दौरान कार्डिफ में फील्डिंग करते समय उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी. इसके बाद घुटने में सूजन बनी रही, जिसके कारण वह पूरी तरह फिट नहीं हो सके. मेडिकल टीम की सलाह के बाद उन्हें तीसरे वनडे से बाहर रखने का फैसला लिया गया. 

बुमराह की अनुपस्थिति भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि वह टीम के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में शामिल हैं. टीम प्रबंधन ने उनकी फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए कोई जोखिम नहीं उठाया.

कौन हुआ प्लेइंग इलेवन में शामिल 

भारतीय टीम को एक और बदलाव भी करना पड़ा है. ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी चोट के कारण इस मुकाबले का हिस्सा नहीं बन सके, जबकि शिवम दुबे को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया.

बता दें, भारत की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर है, जबकि इंग्लैंड बराबरी के इरादे से मैदान में उतरा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सीरीज का फैसला करेगा, ऐसे में क्रिकेट लवर्स की नजरें लॉर्ड्स में होने वाली इस जबरदस्त मुकाबले पर टिकी हुई हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो