LSG vs CSK: बारिश की भेंट चढ़ा लखनऊ-चेन्नई मैच, 19.2 ओवर के बाद नहीं हुआ खेल, दोनों टीमों को 1-1 अंक
लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच को रद्द करार दे दिया गया है। बारिश के कारण मैच को रद्द किया गया है।

Courtesy: Facebook (Chennai Super Kings)
लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच को रद्द करार दे दिया गया है। बारिश के कारण मैच को रद्द किया गया है। इस मैच में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 19.2 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाए थे।
दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला है। बारिश की चलते यह मैच दोपहर 3.30 की बजाय 3.45 बजे शुरू हुआ। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सात विकेट खोकर 125 रन बनाए। आयुष बदोनी ने अर्धशतक लगाया, लेकिन बारिश के कारण लखनऊ की पारी पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद बारिश लगातार होती रही और अंत में अंपायरों को मैच रद्द करना पड़ा।
यह मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है। अब दोनों टीमों के पास 10 मैच के बाद 11 अंक हो गए हैं। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर लखनऊ की टीम अंक तालिका में दूसरे और चेन्नई की टीम तीसरे स्थान पर है।


