LSG vs MI: जीत के बाद खुश दिखे रोहित शर्मा, साथी खिलाडियों की जमकर की तारीफ, बोले- हमने पहले भी ऐसा किया...

IPL 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। गेंदबाज आकाश मधवाल की तारीफ करते हुए रोहित ने कहा कि उनेक पास स्किल सेट है।

calender

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) का एलिमिनेटर मुकाबला जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। गेंदबाज आकाश मधवाल की तारीफ करते हुए रोहित ने कहा कि उनेक पास स्किल सेट है, साथ ही यह भी कहा कि प्लेऑफ में पहुंचने का दो सप्ताह पहले सोचा था। पूरी टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया।

गौरतलब हो कि एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन के बड़े अंतर से मात दी। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस क्वालीफायर-2 में पहुंच गई है।

चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की पूरी टीम महज 101 रन पर ढेर हो गई। मुंबई इंडियंस की तरफ से आकाश मधवाल ने 5 विकेट अपने नाम किए।

रोहित शर्मा ने की टीम के प्रदर्शन की तारीफ -

मुकाबला खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, "दो सप्ताह पहले मैंने प्लेऑफ में पहुंचने का सोचा था। सीजन के शुरुआत में हमें पता था कि हमें बहुत काम करना है। हालांकि हमने पहले भी ऐसा किया है।"

आकाश मढ़वाल के बारे में रोहित शर्मा ने कहा कि, "आकाश हमारे टीम में पहले से भी थे, जोफ्रा आर्चर के जाने के बाद हमें कोई चाहिए था। उनके पास वह स्किल सेट है और वह एटिट्यूड है, जिससे वह बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। मेरे लिए सबसे पहला काम यह होता है कि ऐसे खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए कि वह खुद को इस टीम का हिस्सा समझे और मैदान पर वह सहज रहें। साथ ही जब हम चेन्नई आए तो हमें मालूम था कि एक या दो खिलाड़ी हमें जीत नहीं दिला सकता, इसके लिए पूरी टीम को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।"

क्वालीफायर-2 में पहुंची मुंबई इंडियंस -

आपको बता दें कि इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस क्वालीफायर-2 के लिए क्वालीफाई कर गई है। अहमदाबाद में शुक्रवार 26 मई को गुजरात टाइटंस से मुंबई की भिड़ंत होगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में खत्म हो गया।

First Updated : Thursday, 25 May 2023